रांची से अगवा 4 वर्षीय बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार
रांची रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से 24 सितंबर की सुबह अगवा किए गए चार वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।
रांची रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से 24 सितंबर की सुबह अगवा किए गए चार वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

रांची में नाई समाज विकास समिति ने कथित आपत्तिजनक भोजपुरी गीत और वीडियो के खिलाफ साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. समिति ने वीडियो के स्रोत की जांच, डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने और दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

रांची के पिठौरिया में बढ़हु सेमर टोला मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है.

साहिबगंज के संत जेवियर स्कूल में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर के एमडी राजीव कुमार ने छात्रों से संवाद किया. उन्होंने मेहनत, लक्ष्य निर्धारण, असफलता से सीखने और AI के दौर में जिज्ञासा बनाए रखने की सलाह दी.

झारखंड में चक्रवाती तूफान और आपदा से फसल, मकान व अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान की जानकारी प्रशासन को देने की अपील की गई है. पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने प्रभावित लोगों से प्रखंड, अंचल अधिकारी या उपायुक्त को लिखित आवेदन देने को कहा है.

जमशेदपुर के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया. बाइक सवार तीन युवक वारदात के बाद डोबो की ओर फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है.

झारखंड की आदिवासी संस्कृति की झलक अब दिल्ली में देखने को मिलेगी. रविवार को संजय सेठ के आवास पर करम महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें करम पूजा, पारंपरिक नृत्य और जनजातीय लोक संस्कृति की प्रस्तुति होगी.

दुबई में तीन महीने से अधिक समय से फंसे बगोदर के रामेश्वर दास आखिरकार भारत लौट आए हैं. शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचने के बाद अब उन्हें अटका गांव लाने की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद उनकी वापसी की प्रक्रिया तेज हुई थी.

MMDR संशोधन को लेकर झारखंड में सियासत तेज है. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सेस, खनिज कारोबार और खनन व्यवस्था को लेकर झारखंड सरकार पर सवाल उठाए. वहीं राज्य सरकार संशोधन के प्रावधानों पर आपत्ति जता रही है.
गुमला जिले में 13 वर्षीय बच्ची की रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने कई युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. बच्ची गुरुवार को लापता हुई थी और बाद में गंभीर हालत में घर के पास मिली. पुलिस मामले से जुड़े आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर रही है.

जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे की जांच तेज हो गई है. एडीजी मनोज कौशिक ने शुक्रवार देर रात घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जांच की प्रगति की जानकारी ली. हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी, जिनमें मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी भी शामिल थीं.

झारखंड में लगातार बारिश के बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. रांची में 26 सितंबर को 12वीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है. जानिए राज्य के अलग-अलग जिलों में मौसम का हाल और कब तक बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है.