भाजपा की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, बूथ कमेटियों के सत्यापन का निर्देश
भाजपा देवघर जिला की मासिक बैठक में संगठन विस्तार, मंडल कार्यसमिति के गठन, शक्ति केंद्र कमेटियों की सक्रियता और बूथ कमेटियों के सत्यापन पर चर्चा हुई. प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया.

देवघर: भारतीय जनता पार्टी, देवघर जिला की मासिक संगठनात्मक बैठक में पार्टी की मजबूती, संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. जिला अध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह संथाल परगना प्रभारी बालमुकुंद सहाय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.
बैठक में मंडल कार्यसमिति के विस्तार, शक्ति केंद्र कमेटियों के गठन, बूथ कमेटियों के सत्यापन और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई. नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया.
कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मजबूत होगा संगठन : बालमुकुंद सहाय
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं. मंडल स्तर पर पार्टी की ओर से दी जाने वाली जिम्मेदारियों और कार्यक्रमों को सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय व एकजुटता के साथ पूरा करना चाहिए.
उन्होंने मंडल कार्यसमिति का विस्तार, शक्ति केंद्र कमेटियों को सक्रिय करने और बूथ कमेटियों के सत्यापन का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता की भागीदारी जरूरी है. साथ ही राज्य सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ मुद्दों को जनता के बीच उठाने और भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने पर भी जोर दिया.
संगठन की मजबूती ही प्राथमिकता : सचिन रवानी
जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना पार्टी की प्राथमिकता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन के सभी स्तरों पर सक्रियता बनाए रखने की अपील की.
बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुनीता सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अभयानंद झा ने प्रस्तुत किया.
इस अवसर पर जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक, गंगा नारायण सिंह, संजय सौरय, सुनील मिश्रा, संजीव जजवाड़े, विशाखा सिंह, संजय यादव, अधीर चंद्र भैया, पंकज भदौरिया, मुकेश पाठक, तूफान महथा, सुलोचना देवी, मनोज मिश्रा, संतोष मुर्मू, अलका सोनी, जयकांत मंडल, विश्वनाथ रामानी, गौरी शंकर शर्मा, नवल राय, ममता गुप्ता, विपिन देव, अशोक प्रहलाद, ललन दुबे, यादव श्याम देव चौधरी, धनंजय कुमार, अमृत मिश्रा, गोलू समेत सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और मंडल प्रवासी मौजूद रहे.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
जसीडीह स्टेशन पर पार्किंग शुल्क विवाद पर लगा विराम, तीन और चार पहिया वाहनों की नई दरें जारी

स्वच्छता महाकुंभ में 14 स्कूलों के बीच होगी महामुकाबले की जंग, पांच चरणों की परीक्षा के बाद मिलेगा एक को ताज
झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक संपन्न, CM हेमंत सोरेन ने वन्यजीव संरक्षण के साथ अभयारण्यों में रहने वाले लोगों के हितों और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का दिया निर्देश

चक्रवाती तूफान 'अकवन' के संभावित प्रभाव को देखते हुए अलर्ट मोड में झारखंड सरकार, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों को दिया स्पष्ट निर्देश, कहा- किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विश्व शौचालय दिवस पर देवघर में चला स्वच्छता अभियान, सार्वजनिक शौचालयों की हुई विशेष सफाई

देवसंघ कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्र की अखंडता बनाए रखने का संकल्प


