साहिबगंज में रेल यात्रियों से लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
साहिबगंज में 9 और 10 नवंबर को तीन रेल यात्रियों से लूट और चोरी के मामले में आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम ने अखिलेश भगत को गिरफ्तार किया है.13071 हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस में सफर कर रही NRI महिला का बैग अब तक नहीं मिला है.

साहिबगंज: साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर 9 और 10 नवंबर को तीन रेल यात्रियों के साथ हुई लूट और चोरी की घटनाओं में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अखिलेश भगत के रूप में हुई है. उसके पास से सोने के जेवरात और नकद राशि बरामद की गई है. हालांकि, एनआरआई महिला यात्री समेत दो अन्य यात्रियों का सामान अब तक बरामद नहीं हुआ है.
गुरुवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने बताया कि घटनाओं के बाद जांच और छापेमारी के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया. मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
आरोपी के पास से सोने के जेवर और नकदी बरामद
आरपीएफ निरीक्षक गुलाम सरवर के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के पास से सोने की दो अंगूठियां, एक जोड़ी सोने की रिंग और कुछ नकद राशि बरामद हुई है. बरामद जेवर कोलकाता के ठाकुरपुकुर निवासी जिनाकी मुखर्जी का बताया गया है. अन्य पीड़ित यात्रियों के सामान की बरामदगी के लिए पुलिस पूछताछ और छापेमारी कर रही है.
हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस के AC-2 कोच में NRI महिला भी बनी शिकार
लूट की घटनाओं में 13071 हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस के एसी-2 कोच में सफर कर रही एनआरआई महिला यात्री श्रुति मिश्रा भी अपराधियों के निशाने पर आई थीं. उन्होंने रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिला का बैग और उसमें रखे कीमती सामान अब तक बरामद नहीं हो सके हैं. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
रेल यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
लगातार दो दिनों में तीन रेल यात्रियों के साथ लूट और चोरी की घटनाओं ने रेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यात्रियों के कीमती सामान और नकदी लेकर अपराधियों के फरार होने से ट्रेनों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है. खासकर एसी कोच में यात्रा करने वाली महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.
आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम फरार आरोपियों की तलाश के साथ चोरी और लूटे गए सामान की बरामदगी में जुटी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीआरपी थाना प्रभारी सत्यदेव प्रसाद राम समेत दोनों विभागों के अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
जसीडीह स्टेशन पर पार्किंग शुल्क विवाद पर लगा विराम, तीन और चार पहिया वाहनों की नई दरें जारी

स्वच्छता महाकुंभ में 14 स्कूलों के बीच होगी महामुकाबले की जंग, पांच चरणों की परीक्षा के बाद मिलेगा एक को ताज
झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक संपन्न, CM हेमंत सोरेन ने वन्यजीव संरक्षण के साथ अभयारण्यों में रहने वाले लोगों के हितों और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का दिया निर्देश

चक्रवाती तूफान 'अकवन' के संभावित प्रभाव को देखते हुए अलर्ट मोड में झारखंड सरकार, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों को दिया स्पष्ट निर्देश, कहा- किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विश्व शौचालय दिवस पर देवघर में चला स्वच्छता अभियान, सार्वजनिक शौचालयों की हुई विशेष सफाई

देवसंघ कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्र की अखंडता बनाए रखने का संकल्प


