वसुंधरा राजे के किले में कांग्रेस की सेंध, झालावाड़ नगर परिषद पर हाथ का कब्जा
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में झालावाड़ नगर परिषद पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया. वसुंधरा राजे के गढ़ में बीजेपी को बड़ा झटका लगा. जानिए जिले के सभी आठ निकायों के नतीजे.
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में झालावाड़ नगर परिषद पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया. वसुंधरा राजे के गढ़ में बीजेपी को बड़ा झटका लगा. जानिए जिले के सभी आठ निकायों के नतीजे.

अमित शाह के 2029 से पहले NDA शासित 21 राज्यों में UCC लागू करने के दावे ने झारखंड की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। 2024 में बीजेपी ने UCC, बांग्लादेशी घुसपैठ, आदिवासी पहचान और जमीन के मुद्दे को चुनावी नैरेटिव बनाया था, जबकि हेमंत सोरेन ने UCC और NRC का विरोध किया था।

आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तेज बुखार, उल्टी-दस्त और शरीर में दर्द की शिकायत के बीच डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है.

झारखंड में आज 14 सितंबर को कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना है. जानें रांची समेत राज्य के मौसम का हाल, तापमान और अगले दिनों का पूर्वानुमान.
साहिबगंज में गंगा की बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पुलिस प्रशासन ने मानवीय पहल की है. एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर राजमहल, नगर, गंगा और मुफस्सिल थाना परिसर में लंगर शुरू किया गया है. पुलिस ने बाढ़ प्रभावित लोगों से इन लंगर स्थलों पर पहुंचकर भोजन ग्रहण करने की अपील की है.
झारखंड के गिरिडीह और बोकारो के दो प्रवासी मजदूरों की मुंबई में इलाज के दौरान मौत हो गई. महेश रविदास और हीरालाल नायक की मौत के बाद दोनों परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया है. पीछे पत्नी और छोटे बच्चों को छोड़ गए मजदूरों के परिवारों ने शव गांव लाने, आर्थिक सहायता और निष्पक्ष जांच की मांग की है.
JSSC CGL परीक्षा में सफल ST अभ्यर्थियों ने रांची में प्रेस वार्ता कर कथित गड़बड़ी और पैसे देकर चयन के आरोपों को खारिज किया. अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्होंने वर्षों की मेहनत के बाद सफलता हासिल की है.
जातीय जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम और प्रत्येक जाति के लिए अलग डिजिटल कोड की मांग को लेकर झारखंड कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है. कांग्रेस 16 सितंबर को बापू वाटिका से राजभवन तक मार्च निकालकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी.
महिला जूनियर एशिया कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 19-0 के रिकॉर्ड अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. भारत की इस ऐतिहासिक जीत में झारखंड की बेटियों का भी शानदार योगदान रहा. रोशनी आइंद ने 2 फील्ड गोल किए, जबकि बिनिमा धान ने एक गोल दागा.
झारखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 13 जिलों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. रांची में इस मानसून अब तक सामान्य से 15% अधिक बारिश दर्ज की गई है.

राजस्थान के सीकर जिले के कलेक्टर और 2014 बैच के IAS अधिकारी आशीष मोदी के OBC प्रमाणपत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. मामला अब केंद्र सरकार तक पहुंच चुका है. केंद्र ने इस संबंध में झारखंड सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है
झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं. जस्टिस मनोज प्रसाद, जस्टिस अखिल कुमार और जस्टिस राम शर्मा को हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. शपथ ग्रहण के बाद तीनों न्यायाधीश औपचारिक रूप से न्यायिक कार्य शुरू करेंगे. उनकी नियुक्ति से लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद है.