झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना
झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं. जस्टिस मनोज प्रसाद, जस्टिस अखिल कुमार और जस्टिस राम शर्मा को हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. शपथ ग्रहण के बाद तीनों न्यायाधीश औपचारिक रूप से न्यायिक कार्य शुरू करेंगे. उनकी नियुक्ति से लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद है.

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से गुरुवार को तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की गई है. जारी अधिसूचना के मुताबिक जस्टिस मनोज प्रसाद, जस्टिस अखिल कुमार और जस्टिस राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
अधिसूचना जारी होने के बाद अब तीनों नवनियुक्त न्यायाधीश जल्द ही पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. इनके शपथ ग्रहण के बाद झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यों को लेकर इनकी औपचारिक जिम्मेदारियां शुरू हो जाएंगी. तीनों न्यायाधीशों की नियुक्ति से झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ेगी, जिससे लंबित मामलों की सुनवाई में भी तेजी आने की उम्मीद है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट

कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन





Leave a comment