X ने बाबूलाल मरांडी का प्रोफाइल अनवेरिफाइड किया... रिचार्ज खत्म हो गया क्या?
पूर्व मुख्यमंत्री, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को एक्स ने अनवेरिफाइड कर दिया है. उनके एक्स प्रोफाइल से ब्लू टिक वापस ले लिया गया है. एक्स पर बाबूलाल मरांडी के 309.2 K फॉलोअर्स हैं और वे हर दिन औसतन 8-10 पोस्ट और रिट्विट करते हैं. यानी उनका अकाउंट एक्स पर...

पूर्व मुख्यमंत्री, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को एक्स ने अनवेरिफाइड कर दिया है. उनके एक्स प्रोफाइल से ब्लू टिक वापस ले लिया गया है. एक्स पर बाबूलाल मरांडी के 309.2 K फॉलोअर्स हैं और वे हर दिन औसतन 8-10 पोस्ट और रिट्विट करते हैं. यानी उनका अकाउंट एक्स पर दूसरे बीजेपी नेताओं से ज्यादा एक्टिव है. इसके बाद भी प्रोफाइल को अनवेरिफाइड कर दिया गया गया है. इसका एक ही कारण हो सकता है कि मरांडी के एक्स प्रोफाइल का सब्सक्रिप्शन खत्म हो गया है. यानी रिचार्ज के अभाव में प्रोफाइल का वेरिफाइड नहीं रहा. चिंता की बात ये है कि प्रदेश बीजेपी के इतने बड़े नेता का प्रोफाइल अनवेरिफाइड है और उनका एक्स अकाउंट हैंडल करने वाले लोग इसे नजरअंदाज कर रहे हैं. अब पैसे की कमी नहीं है. फिर क्यों फिर से प्रोफाइल को वेरिफाइड नहीं कराया जा रहा. बीजेपी के कार्यकर्ता और बाबूलाल मरांडी के समर्थक इससे चिंतित हैं.
ऐसे लेते हैं सब्सक्रिप्शन
एक्स प्रोफाइल को वेरिफाइड करने के लिए और ब्लू टिक लेने के लिए तीन तरह का सब्सक्रिप्शन लिया जाता है. पहला बेसिक है. इसमें 141.67 रुपये में एक महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है. दूसरा प्रिमियम है इसका सब्सक्रिप्शन एक महीने के लिए 356 रुपये में मिलता है. तीसरा प्रिमियम प्लस है. जो 2200 रुपये में एक महीने का सब्सक्रिप्शन देता है.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंकरीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल के कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस; पोस्ट हटाने और माफी की मांग
'25 के आबो...' अनंत सिंह ने खेसारी लाल को दिया बेटी की शादी का न्योता, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी. जुटेंगे VIP मेहमान
निशा भगत के गांव पहुंचे सुदेश महतो, मौत की CBI जांच की मांग; हेमंत सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना

अनंत सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वही अपनापन, वही घर जैसा एहसास

Anant Singh-Neeraj Kumar Controversy: बेटी की शादी में सबको बुलाएंगे...नीरज कुमार को नहीं; अनंत सिंह का ऐलान

Ranchi News: राहुल गांधी नवंबर के तीसरे सप्ताह में कर सकते हैं झारखंड दौरा, खूंटी और रांची में होंगे कार्यक्रम


