जब सिंदूर बारूद बन जाता है... मोदी का दिमाग ठंडा, लेकिन नसों में बह रह गर्म सिंदूर, बीकानेर में पाक पर गरजे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर के पलाना गांव में जनसभा को संबोधित करते आतंकवाद पर सख्त संदेश दिया. मोदी ने कहा “पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के तहत करारा जवाब दिया है. जो लोग मांग का सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाने का काम किया गया है.&rdquo...


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर के पलाना गांव में जनसभा को संबोधित करते आतंकवाद पर सख्त संदेश दिया. मोदी ने कहा “पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के तहत करारा जवाब दिया है. जो लोग मांग का सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाने का काम किया गया है.” पीएम ने कहा कि मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गर्म होता है. और अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है. उन्होंने कहा कि भारत ने अब दो टूक साफ कर दिया है कि हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. यह कीमत पाकिस्तान की सेना चुकाएगी, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी.
आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे
प्रधानमंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था. वह गोलियां पहलगाम में चली थी, लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था. इसके बाद हर देशवासी ने एकजुट होकर संकल्प लिया था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे, उन्हें कल्पना से भी बड़ी सज़ा देंगे. आज आपके आशीर्वाद से, देश की सेना के शौर्य से, हम सब उस प्रण पर खरे उतरे हैं. हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी और तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकना पड़ा.
पाई-पाई को मोहताज होगा पाकिस्तान
मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ अब न ट्रेड होगा और न टॉक, अगर बात होगी तो सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की होगी. कहा कि अगर पाकिस्तान ने आतंकियों को एक्सपोर्ट करना जारी रखा तो उसे पाई-पाई के लिए मोहताज होना पड़ेगा. पाकिस्तान को भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा. भारतीय के खून से खेलना पाकिस्तान को महंगा पड़ेगा. यह भारत का संकल्प है और दुनिया की कोई ताकत हमें इस संकल्प से हटा नहीं सकती है. भारत अब एटम बम की गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं है. हम आतंक के आकाओं और आतंकी सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे, अब उन्हें एक ही मानेंगे.
पाकिस्तान को हर बार मुंह की खानी पड़ी है
पीएम ने कहा पाकिस्तान का ये स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर वाला खेल अब नहीं चलेगा. दुनिया में पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए हमारे देश के सात अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल विश्वभर में पहुंच रहे हैं. इसमें देश के समस्त राजनीतिक दलों के लोग हैं. अब पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा. कहा कि पाकिस्तान कभी सीधी लड़ाई में भारत से जीत नहीं सकता. जब भी सीधी लड़ाई होती है, तो बार-बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ती है. इसलिए पाकिस्तान ने आतंकवाद को भारत के खिलाफ लड़ाई का हथियार बनाया है. आजादी के बाद पिछले कई दशकों से यही चला आ रहा है. पाकिस्तान आतंक फैलाता था, निर्दोष लोगों की हत्या करता था. भारत में डर का माहौल बनाता था लेकिन पाकिस्तान एक बात भूल गया. अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
नीतीश के राज्यसभा जाने पर JDU में बेचैनी, सरयू राय बोले- ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया




Leave a comment