कल्पना सोरेन ने ऐसा क्या कहा कि मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं मंत्री बेबी देवी
कल्पना सोरेन कोविड के दौर में झारखंड सरकार के सामने आई चुनौतियों का जिक्र कर रही थीं . इसी दौरान उन्होंने बेबी देवी के पति पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की चर्चा की . पति को याद कर बेबी देवी भावुक हो गईं.

गढ़वा
:
झामुमो ने सोमवार को गढ़वा के भवनाथपुर से मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत की है
.
इसी यात्रा के क्रम में गढ़वा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया
.
मंच पर मंत्री बेबी देवी
,
दीपिका पांडेय सिंह और विधायक कल्पना सोरेन मौजूद थीं
.
कल्पना सोरेन भाषण दे रही थीं
.
इसी दौरान बेबी देवी फूट
-
फूटकर रोने लगीं
,
जिसके बाद दीपिका पांडेय सिंह ने उन्हें संभाला
.
दरअसल कल्पना सोरेन कोविड के दौर में झारखंड सरकार के सामने आई चुनौतियों का जिक्र कर रही थीं
.
इसी दौरान उन्होंने बेबी देवी के पति पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की चर्चा की
.
झारखंड के लिए जगरनाथ महतो के किये गये संघर्षों को याद किया
.
बताया कोविड की चपेट में आने के बाद और बीमार होने के बाद भी उन्होंने कर्मभूमि नहीं छोड़ी
.
इसी दौरान पति की याद में बेबी देवी भावुक हो गईं और फूट
-
फूटकर रोने लगीं
.
1000
रुपये महिलाओं का आत्मसम्मान
:
बेबी देवी
रात्रि चौपाल में कल्पना सोरेन ने कहा कि मंईंयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाले हजार रुपए की राशि ग्रहणियों का आत्म सम्मान है
.
जो लोग यह सोचते हैं कि महिलाएं कमजोर होती हैं
,
वह मंत्री बेबी देवी को देखें
,
पहले यह घर संभालती थीं
,
लेकिन आज महिलाओं के चेहरे पर जो मुस्कान है उसकी हकदार बेबी देवी हैं
.
सोचा जाता है कि महिलाएं कमजोर होती हैं लेकिन महिलाएं कमजोर नहीं हैं
.
महिलाएं समाज और परिवार को बनाती हैं और सभी को साथ जोड़कर साथ चलती हैं
.
कहा कि पहली बार किसी सरकार ने गृहिणियों के बारे में सोचा है
.
जब तक महिलाएं जीवित हैं तब तक किसी न किसी योजना के साथ में जुड़ी रहेंगी
.
यह हेमंत सोरेन की सोच है
.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
ममता पर देशद्रोह का केस, गिरफ्तारी की मांग... आखिर किस बयान ने बढ़ाई पूर्व CM की मुश्किलें?






Leave a comment