झारखंड के 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, 15344 बूथों पर हो रहा मतदान
43 सीटों से 683 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनमें 609 पुरुष, 73 महिला और एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर के हैं.

रांची:
झारखंड के 43 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले चरण के तहत राज्य के 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. 1.37 करोड़ वोटर्स अपना विधायक चुनने के लिए आज मतदान कर रहे हैं. इसमें पुरुष मतदाता 68.73 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 68.36 लाख है. थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 303 है. 85 वर्ष से अधिक के मतदाताओं की संख्या 63,601 है. जबकि, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1.91 लाख है. वहीं 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या 6.51 लाख है.
683 प्रत्याशियों की किस्मत होगी EVM में कैद
आज जिन 43 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है उसमें से 17 सीट सामान्य, 20 अनुसूजित जनजाति और 6 सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. इन 43 सीटों से 683 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनमें 609 पुरुष, 73 महिला और एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर के हैं. चुनाव के लिए कुल 15,344 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इनमें से 12,716 बूथ ग्रामीण और 2,628 बूथ शहरी क्षेत्र में स्थित हैं. 50 बूथ यूनिक कैटेगरी में हैं. 1,152 मतदान केंद्रों पर मतदान की पूरी प्रक्रिया का जिम्मा महिलाओं के हाथों में है, जबकि, 23 बूथों की जिम्मेदारी युवा और 24 बूथों का जिम्मा दिव्यांग लोग संभाल रहे हैं.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंकरीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल के कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस; पोस्ट हटाने और माफी की मांग
'25 के आबो...' अनंत सिंह ने खेसारी लाल को दिया बेटी की शादी का न्योता, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी. जुटेंगे VIP मेहमान
निशा भगत के गांव पहुंचे सुदेश महतो, मौत की CBI जांच की मांग; हेमंत सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना

अनंत सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वही अपनापन, वही घर जैसा एहसास

Anant Singh-Neeraj Kumar Controversy: बेटी की शादी में सबको बुलाएंगे...नीरज कुमार को नहीं; अनंत सिंह का ऐलान

Ranchi News: राहुल गांधी नवंबर के तीसरे सप्ताह में कर सकते हैं झारखंड दौरा, खूंटी और रांची में होंगे कार्यक्रम


