प्रेमिका से मिलने आये बिहार के दो युवक पलामू में अरेस्ट, देसी कट्टे के साथ बनाते थे रील
Palamu: देसी कट्टा लेकर वीडियो बनाने और फिर उसे रील बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट करना बिहार के दो युवकों को भारी पड़ गया. पलामू पुलिस ने बिहार के दो युवकों को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. ये दोनों कट्टे के साथ रील बनाकर वायरल करते थे. पलामू पुलिस ने सोमवार हुसैनाबाद थ...

Palamu:
देसी कट्टा लेकर वीडियो बनाने और फिर उसे रील बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट करना बिहार के दो युवकों को भारी पड़ गया. पलामू पुलिस ने बिहार के दो युवकों को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. ये दोनों कट्टे के साथ रील बनाकर वायरल करते थे. पलामू पुलिस ने सोमवार हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क पर उत्तर कोयल नहर के पास वाहन चेकिंग के दौरान दोनों को पकड़ा. गिरफ्तार युवक बिहार के औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं. इनमें सुमेर कुमार और रविकांत कुमार शामिल है.
हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, जिसके बाद पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया. तलाशी में सुमेर के पास से देसी कट्टा और रविकांत के पॉकेट से जिंदा कारतूस और 2 स्मार्टफोन मिले. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहे थे और कट्टे के साथ रील बनाकर वायरल किया करते थे. पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेज दिया है.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंकरीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल के कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस; पोस्ट हटाने और माफी की मांग
'25 के आबो...' अनंत सिंह ने खेसारी लाल को दिया बेटी की शादी का न्योता, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी. जुटेंगे VIP मेहमान
निशा भगत के गांव पहुंचे सुदेश महतो, मौत की CBI जांच की मांग; हेमंत सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना

अनंत सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वही अपनापन, वही घर जैसा एहसास

Anant Singh-Neeraj Kumar Controversy: बेटी की शादी में सबको बुलाएंगे...नीरज कुमार को नहीं; अनंत सिंह का ऐलान

Ranchi News: राहुल गांधी नवंबर के तीसरे सप्ताह में कर सकते हैं झारखंड दौरा, खूंटी और रांची में होंगे कार्यक्रम


