रांची में शर्मनाक वारदात: रातू में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 अब भी फरार
पीड़िता की 14 जुलाई को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद SIT गठित. 9 नामजद आरोपियों में से 7 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सुदीप उरांव और अमनदीप उरांव फिलहाल फरार, जिनकी तलाश जारी है.

Ranchi: रातू थाना क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म का एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है. यहां खूंटी जिले की रहने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ नौ युवकों ने एक सुनसान मकान में बारी-बारी से अमानवीय कृत्य किया. घटना 12 जुलाई की रात की है, जिसके बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए 14 जुलाई को रातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले के नौ नामजद आरोपियों में से सात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी सहित दो अन्य फरार हैं.
दोस्ती के बहाने सुनसान जगह ले गए आरोपी
पीड़िता वर्तमान में रांची में रहकर जीवन-यापन कर रही है. 12 जुलाई की शाम वह अपनी सहेली मरियम टुटी, उसके मित्र अंकित उरांव और अन्य लोगों के साथ रातू के कुंबाटोली जाने के लिए निकली थी. रास्ते में स्कूटी चला रहा आरोपी सुदीप उरांव अचानक रास्ता बदलकर पीड़िता को एक सुनसान जगह पर ले गया और जबरदस्ती करने की कोशिश की. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो वहां सात-आठ अन्य युवक भी पहुंच गए. इसके बाद सभी आरोपी उसे जबरन ब्रजपुर स्थित एक जर्जर और बंद पड़े मकान में ले गए. वहां आरोपियों ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके साथ बेहद अमानवीय व्यवहार भी किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को छोड़ कर भाग निकले.
पैसे का लालच देकर केस दबाने की कोशिश, एसआइटी की छापेमारी जारी
दिल दहला देने वाली इस घटना के अगले दिन, यानी 13 जुलाई को आरोपियों ने पीड़िता पर कानूनी कार्रवाई न करने का भारी दबाव बनाया. आरोपियों ने मामले को रफा-दफा करने और समझौते के उद्देश्य से पीड़िता को मोटी रकम देने का लालच भी दिया. हालांकि, पीड़िता ने इस लालच को ठुकराते हुए न्याय का रास्ता चुना और 14 जुलाई को पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के निर्देश पर डीएसपी अजय आर्यन के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. एसआइटी ने फौरन कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को दबोच लिया. वहीं, फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों, अमनदीप उरांव और सुदीप उरांव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा में 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
देशभर में 434 खनिज ब्लॉकों की नीलामी, झारखंड में सिर्फ 3; बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर उठाए सवाल






Leave a comment