बिरसा मुंडा की राष्ट्रभक्ति और बलिदान देश को सदैव प्रेरित करते रहेंगे: अमित शाह, झारखंड स्थापना दिवस पर दी बधाई
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बिरसा मुंडा के साहस, राष्ट्रभक्ति और उलगुलान आंदोलन को याद करते हुए झारखंड के विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की कामना की.

New Delhi :- भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देशवासियों और झारखंड के लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि उनका साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान की विरासत देश को हमेशा प्रेरित करती रहेगी. अमित शाह ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में भगवान बिरसा मुंडा को अद्वितीय साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज में स्वाभिमान और चेतना जगाने का काम किया. अपनी संस्कृति और मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उलगुलान आंदोलन के जरिए क्रांति का बिगुल फूंका था.
उलगुलान आंदोलन को किया याद
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता है. उनकी जीवनगाथा आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में एकजुट रहने का संदेश देती है. उनका साहस और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा.
झारखंड स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर अमित शाह ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने झारखंड को प्राकृतिक संपदा, गौरवशाली इतिहास और समृद्ध जनजातीय संस्कृति से परिपूर्ण प्रदेश बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती ने भगवान बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हू जैसे महान जननायकों को जन्म दिया है. इन वीरों की वीरता और बलिदान राज्य की गौरवशाली विरासत का हिस्सा हैं.
विकास और आत्मनिर्भरता की जताई कामना
अमित शाह ने कामना की कि जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और सामर्थ्य से समृद्ध झारखंड विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को हासिल करे. उन्होंने राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए बाबा वैद्यनाथ से प्रार्थना भी की.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंझारखंड स्थापना दिवस पर CM हेमंत और कल्पना सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, बोले- देश के लिए गौरव का दिन
छठ का पहला अर्घ्य आज शाम 5:01 बजे, डूबते सूर्य को दूध और जल अर्पित करेंगे व्रती
धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती आज, जानिए जल-जंगल-जमीन की लड़ाई की पूरी कहानी

पाकिस्तान के जबड़े से भारत ने छीनी जीत, आखिरी गेंद पर चौका जड़कर U-19 एशिया कप अपने नाम किया

IITF 2026 में झारखंड के पलाश पवेलियन का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

झारखंड में कहां है कानून का राज? बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से पूछे सवाल


