रांची SSP की पत्नी कंचन सिन्हा का IAS में प्रमोशन, झारखंड कैडर के नॉन स्टेट सिविल सेवा के 6 अफसरों को मिली प्रोन्नति
रांची : झारखण्ड कैडर के नॉन स्टेट सिविल सेवा के छह अफसरों को आईएएस में प्रमोशन दिया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी कर दी गयी है. साल 20 2 3 की वैकेंसी को लेकर इन अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है. जिन अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है उसमें कंचन सिंह , धनंजय क...

रांची
:
झारखण्ड कैडर के नॉन स्टेट सिविल सेवा के छह अफसरों को आईएएस में प्रमोशन दिया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी कर दी गयी है. साल
20
2
3
की वैकेंसी को लेकर इन अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है. जिन अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है उसमें
कंचन सिंह
,
धनंजय कुमार सिंह
,
सीता पुष्पा
,
बिजय कुमार सिन्हा
,
प्रीति रानी और राजेश प्रसाद के नाम शामिल हैं.
कंचन सिंह डीआईजी व रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी हैं.
सीडीपीओ पद से सेवा की शुरुआत कर यहां तक पहुंची हैं.
रांची की सीता पुष्पा को भी प्रमोशन
लोहरदगा जिला की समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा भी आईएएस प्रोन्नत हुई हैं. सीता पुष्पा रांची के कांके की रहने वाली हैं. उनके पति बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में अधिकारी हैं. जबकि पुत्र रांची लॉ यूनिवर्सिटी में चौथे वर्ष का विद्यार्थी है.
सीता
2014
से लेकर 2
018
तक वह लोहरदगा जिला के सदर प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का दायित्व संभाल चुकी हैं. प्रमोशन होने के बाद वह लोहरदगा में फिर से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के पद पर
2023
में आई हैं.
गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई
2023
में पहली बार राज्य पुलिस सेवा के
24
पुलिस पदाधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति मिली थी.
अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि
यह प्रमोशन न केवल इन छह अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है
,
बल्कि झारखंड राज्य में प्रशासनिक कार्यों में सुधार की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है. इन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के तहत नियुक्त किया गया है
,
और उन्हें झारखंड संवर्ग आवंटित किया गया है. अधिसूचना के मुताबिक
,
इन अधिकारियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित रिक्तियों के विरुद्ध अगले आदेश तक परिवीक्षा पर नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही
,
इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (संवर्ग) नियमावली
, 1954
के नियम
5 (1)
के तहत झारखंड संवर्ग में कार्य करने का अवसर मिलेगा.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment