रांची : नामकुम में हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत के बाद बिगड़ा माहौल, 18 गिरफ्तार, हंगामा और सड़क जाम
रांची : राजधानी के नामकुम इलाके में शनिवार को दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई. दोनों पक्षों ने तलवार से एक दूसरे पर हमला कर दिया. हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं घटना के बाद इलाके का माहौल बिगड़ गया ...


रांची :
राजधानी के नामकुम इलाके में शनिवार को दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई. दोनों पक्षों ने तलवार से एक दूसरे पर हमला कर दिया. हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं घटना के बाद इलाके का माहौल बिगड़ गया है, जिसे देखते हुए पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. उधर घटना के विरोध में लोगों ने नामकुम रोड को जाम कर दिया हैं और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे है.
ऐसे बढ़ा विवाद
घटना के संबंध में बताया जाता है कि 14 मार्च की शाम नामकुम में पेट्रोल पंप के समीप स्थित सरकारी शराब दुकान के पास जोरार बस्ती और नामकुम खटाल के युवकों के बीच चाबी की वजह से विवाद शुरू हुआ. धीरे-धीरे बात बढ़ी और मारपीट की नौबत आ गई. खटाल के लोगों ने बस्ती के युवकों को पीट दिया. इसके बाद बस्ती के लोग दर्जनों लोगों के साथ खटाल पहुंचे. सभी लाठी-डंडे से लैस थे. बस्ती के लोग खटाल गली में घुस रहे थे. उधर खटाल के लोग भी एकजुट हुए और बस्ती वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर तलवार से हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.
अवैध होटल और खटाल ध्वस्त किये गये
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनके द्वारा अवैध तरीके से बनाए गए होटल और खटाल को बुलडोजर चलाकर रविवार को ध्वस्त कर दिया.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
NEET से ध्यान हटाकर JPSC पर आक्रामक हुई BJP, कांग्रेस ऑफिस तक पहुंचा प्रदर्शन; कल भाजपा मुख्यालय निशाने पर, रांची में सियासी टकराव का दूसरा राउंड तय!
TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड, महिला सांसदों पर टिप्पणी पड़ी भारी






Leave a comment