रामसेवक सिंह बने झारखंड जदयू के प्रदेश प्रभारी, धर्मेंद्र तिवारी पश्चिम बंगाल के प्रभारी नियुक्त, आज जारी हुआ पत्र
हथुआ के विधायक एवं पूर्व मंत्री को मिली संगठन की अहम जिम्मेदारी, बेनी माधव झा समेत जदयू कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

देवघर : जनता दल यूनाइटेड ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए बिहार के हथुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह को झारखंड प्रदेश जदयू का प्रभारी नियुक्त किया है. इस नियुक्ति से झारखंड में पार्टी संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं, देवघर जिला जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. 17 नवंबर को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी आफाक अहमद खान ने यह पत्र जारी किया है. इसके साथ ही झारखंड के धर्मेंद्र तिवारी को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी देते हुए पश्चिम बंगाल का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
अशोक चौधरी की जगह रामसेवकर संभालेंगे जिम्मेदारी
रामसेवक सिंह झारखंड के निवर्तमान प्रदेश प्रभारी एवं वर्तमान में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे. पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच रामसेवक सिंह की पहचान एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में रही है. वे बिहार की हथुआ विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी के रूप में लगातार चार बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं. उनकी संगठनात्मक क्षमता और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें झारखंड में संगठन विस्तार एवं मजबूती की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.
बेनी माधव झा ने दी बधाई
इस नियुक्ति पर जदयू के राष्ट्रीय परिषद सदस्य बेनी माधव झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रामसेवक सिंह को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन दिया. उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के प्रति रामसेवक सिंह की अगाध श्रद्धा और देवघर से जुड़ाव रहा है. ऐसे में उन्हें झारखंड प्रदेश प्रभारी बनाए जाने से देवघर के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है. बेनी माधव झा के अलावा त्रिवेणी वर्मा, सतीश दास, कार्तिक कर्मेह, मिथिलेश मेहता, सुरेश्वर प्रसाद सिंह, मिथिलेश मिश्रा, बैद्यनाथ रजक, अरविंद शर्मा, सत्येंद्र यादव और जन्मजय पांडे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में झारखंड में जदयू का संगठन और अधिक मजबूत होगा.
संबंधित ख़बरें
और BIHAR ख़बरेंनोनिहाट में नीलोत्पल मृणाल की पुस्तक ‘दुल्हिन सावधान’ का विमोचन, समारोह में पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख
लखनगड़िया मेले के फुटबॉल फाइनल में उमड़ा खेल प्रेमियों का हुजूम, गंगा नारायण सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
देवघर के युवा तेज गेंदबाज ने मिजोरम के खिलाफ तीन और राजस्थान के विरुद्ध दो विकेट लेकर दिखाई अपनी प्रतिभा, जिला क्रिकेट संघ ने दी बधाई

पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, बंधाया ढांढस

झारखंड के मतदाताओं के लिए आखिरी मौका, 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप

झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, 18 नवंबर की रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन आंदोलन; तीन महीने का वेतन बकाया


