दिशोम गुरु के संस्कार भोज में शामिल हुए राजनाथ सिंह, बोले: गुरुजी का व्यक्तित्व मुझे प्रभावित करती थी
Nemra: पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के "संस्कार भोज" में शामिल होने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रामगढ़ के नेमरा गांव पहुंचे. राजनाथ सिंह ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री एवं उनके पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी ...


Nemra:
पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के "संस्कार भोज" में शामिल होने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रामगढ़ के नेमरा गांव पहुंचे. राजनाथ सिंह ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री एवं उनके पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की. राजनाथ सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मेरी कई मुलाकातें हुईं. उनकी सहजता, सरलता एवं व्यक्तित्व मुझे प्रभावित करती थी. गुरुजी सिर्फ आदिवासी ही नहीं बल्कि अन्य समाज के भी अभिभावक के रूप में जाने जाते थे.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी भी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे. उन्होंने दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि दी. रेवंथ रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी विधायक पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की. वहीं योग गुरु बाबा रामदेव भी नेमरा पहुंचे. उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की.
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, सांसद पप्पू यादव, पूर्व राज्यसभा सांसद आरके आनंद भी पहुंचे नेमरा. सभी ने गुरुजी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts




Leave a comment