शिबू सोरेन की तबीयत जानने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हेमंत-कल्पना से ली स्वास्थ्य की जानकारी
New Delhi : पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की तबीयत खराब है. दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है. आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिबू सोरेन का हालचाल जानने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन...


New Delhi :
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की तबीयत खराब है. दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है. आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिबू सोरेन का हालचाल जानने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से उनके स्वास्थ्य और ईलाज की पूरी जानकारी ली. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक शिबू सोरेन की हालत इस वक्त स्थिर है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है. डॉक्टरों का कहना है कि अगले तीन से चार दिन तक इंतजार करना होगा, उसके बाद ही उनकी स्थिति को लेकर कोई ठोस जानकारी दी जा सकेगी.
कल राज्यपाल भी पहुंचे थे अस्पताल
शिबू सोरेन पिछले चार दिनों से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं. बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे. शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन भी दिल्ली में ही हैं और लगातार अपने पिता की देखभाल कर रहे हैं. हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी बुधवार को दिल्ली पहुंचीं. शिबू सोरेन के छोटे बेटे और विधायक बसंत सोरेन भी दिल्ली पहुंच गये हैं.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts




Leave a comment