मंत्री सुदिव्य कुमार से मिले प्रकाश झा, झारखंड में फिल्म निर्माण, निवेश के अवसरों पर चर्चा
रांची : बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने रांची में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से मुलाकात की. मंत्री के आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान राज्य में पर्यटन, कला, संस्कृति एवं संभावित निवेश के अवसरों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. प्रकाश झा ने झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, सा...


रांची :
बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने रांची में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से मुलाकात की. मंत्री के आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान राज्य में पर्यटन, कला, संस्कृति एवं संभावित निवेश के अवसरों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. प्रकाश झा ने झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल वातावरण की सराहना की. उन्होंने राज्य सरकार के पर्यटन विकास से जुड़े प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसमें सहयोग की इच्छा भी व्यक्त की.
मुलाकात के दौरान पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश को प्रोत्साहित करने, राज्य की ब्रांडिंग को सशक्त बनाने तथा कला एवं संस्कृति के संवर्धन हेतु संभावित सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक दल विचार-विमर्श हुआ. मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा की झारखंड सरकार राज्य को पर्यटन, कला और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में निवेश के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राज्यपाल से मिले नीतीश, उधर विधायकों संग एक्टिव हुए निशांत; JDU में नई सियासी पटकथा लिखने की तैयारी तेज
नीतीश के राज्यसभा जाने पर JDU में बेचैनी, सरयू राय बोले- ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया



Leave a comment