रामगढ़ में पुलिस-राहुल दुबे गिरोह मुठभेड़, अपराधी सनी सिंह के पैर में लगी गोली
भुरकुंडा में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़ में अपराधी सनी सिंह के पैर में गोली लगी. जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी को घायल हालत में गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए.

रामगढ़: भुरकुंडा क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना दुमुहाना मंदिर के पास की है, जहां संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने अचानक फायरिंग कर दी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की गाड़ी जैसे ही मौके पर पहुंची, वहां मौजूद बदमाशों ने सीधे पुलिस पर गोलियां चला दीं। इस दौरान पतरातू थाना प्रभारी की गाड़ी के शीशे और बंपर में गोली लगी, हालांकि वे सुरक्षित बच गए।
SIT के इनपुट पर हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। टीम लगातार भुरकुंडा और पतरातू क्षेत्र में छापेमारी कर रही थी।
इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह का सक्रिय सदस्य सनी सिंह इलाके में मौजूद है और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दुमुहाना मंदिर के पास सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
जवाबी फायरिंग में घायल हुआ सनी सिंह
छापेमारी के दौरान संदिग्ध युवक ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान सनी सिंह के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
हथियार और सामान बरामद
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी पहचान रेलीगढ़ा निवासी सनी सिंह के रूप में बताई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटनास्थल से पुलिस ने दो देसी पिस्तौल, एक मोबाइल फोन और एक लेदर बैग बरामद किया है।
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और राहुल दुबे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित ख़बरें
और CRIME ख़बरेंबीजोपचार और कीट प्रबंधन के आधुनिक तरीके सीखकर दक्ष बने किसान
लुगू बुरू बनेगा राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं का किया खुलासा
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल से, केंद्र को घेरने की तैयारी में हेमंत सरकार

CM हेमंत सोरेन से मिले लॉन बॉल्स के विजेता खिलाड़ी, भारत की जीत पर दी बधाई

हवाई किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा भावुक पत्र

झारखंड में बदलेगा मौसम, सुबह कोहरा और रात में बढ़ेगी ठंड; जानें रांची समेत 24 जिलों का हाल


