झारखंड निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, शहरी सत्ता की दौड़ हुई तेज
झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही शहरी इलाकों में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. आज यानी 29 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक रूप से चुनावी मैदान में उतरने का रास्ता खुल गया है.

Ranchi: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही शहरी इलाकों में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. आज यानी 29 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक रूप से चुनावी मैदान में उतरने का रास्ता खुल गया है. नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में सत्ता हासिल करने की होड़ शुरू हो चुकी है. शहरों की गलियों, मोहल्लों और चाय की दुकानों पर अब एक ही चर्चा है—इस बार वार्ड का प्रतिनिधि कौन बनेगा? आम मतदाताओं से लेकर राजनीतिक जानकारों तक, संभावित उम्मीदवारों के समीकरण जोड़ने-घटाने में जुट गए हैं.
नामांकन के पहले दिन पर सबकी नजर
नामांकन के पहले दिन यह देखना दिलचस्प होगा कि कितने प्रत्याशी शुभ मुहूर्त में पर्चा दाखिल करते हैं. कई उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर सियासी ताकत दिखा सकते हैं. हालांकि नगर निकाय चुनाव गैर-दलीय होते हैं, लेकिन राजनीतिक दलों की भूमिका किसी से छिपी नहीं है. फिलहाल बड़ी पार्टियां ‘वेट एंड वॉच’ की नीति पर चल रही हैं. पर्दे के पीछे यह तय करने की कवायद जारी है कि किस उम्मीदवार को समर्थन दिया जाए. आने वाले दिनों में समर्थित प्रत्याशियों के नाम सामने आ सकते हैं.
जनता को साधने में जुटे उम्मीदवार
नामांकन से पहले ही दावेदार जनसंपर्क में जुट गए हैं. कोई घर-घर जाकर लोगों से मिल रहा है, तो कोई सोशल मीडिया के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है. विकास, साफ-सफाई, सड़क, पानी और बिजली जैसे मुद्दे चुनावी बहस के केंद्र में हैं.
48 निकाय, 1087 वार्ड—कड़ी टक्कर तय
राज्य के 48 शहरी निकायों के 1087 वार्डों में यह चुनाव लड़ा जाएगा. आज से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया उम्मीदवारों के लिए केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उनकी राजनीतिक ताकत और जनसमर्थन की पहली बड़ी परीक्षा मानी जा रही है.
चुनाव से जुड़ी अहम तिथियां
नामांकन की शुरुआत: 29 जनवरी
नामांकन की अंतिम तिथि: 4 फरवरी
नाम वापसी: 6 फरवरी
मतदान: 23 फरवरी
परिणाम: 27 फरवरी
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंघोड़ाबांधा आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, अर्जुन मुंडा की माता को दी श्रद्धांजलि
मधुपुर स्टेशन पर आरपीएफ का सुरक्षा पहरा सख्त, खोजी कुत्तों ने खंगाला चप्पा-चप्पा
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी, जमशेदपुर पहुंचे

सड़क पर निर्माण सामग्री रखने पर 5 हजार जुर्माना, 5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

देवघर में बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय अभियान शुरू, जागरूकता रथ को डीसी ने किया रवाना

देवघर में अब मनमाने बस पड़ाव पर लगेगी रोक, सभी बसें अंतरराज्यीय बस अड्डे से ही चलेंगी


