FASTag को लेकर नितिन गडकरी की बड़ी घोषणा, 3000 का एनुअल पास होगा लॉन्च
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने FASTag को लेकर बड़ा एलान किया है. उन्होंने 3000 रुपये के वार्षिक फास्टैग आधारित पास की घोषणा की. यह पास 15 अगस्त से प्रभावी होगा. गडकरी ने कहा कि हम 3,000 रुपये की कीमत वाला फास्टैग-आधारित वार्षिक पास पेश कर रहे हैं, जो 15 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा. यह एक्...


केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने FASTag को लेकर बड़ा एलान किया है. उन्होंने 3000 रुपये के वार्षिक फास्टैग आधारित पास की घोषणा की. यह पास 15 अगस्त से प्रभावी होगा. गडकरी ने कहा कि हम 3,000 रुपये की कीमत वाला फास्टैग-आधारित वार्षिक पास पेश कर रहे हैं, जो 15 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा. यह एक्टिव होने की तारीख से एक साल या 200 यात्राओं तक के लिए वैध रहेगा. पास एक्टिवेट होने की तारीख से एक साल या 200 यात्रा, में से जो भी पहले होगा, तब तक यह मान्य होगा. यह पास विशेष रूप से गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों कार, जीप और वैन के लिए डिजाइन किया गया है.
टोल प्लाजाओं पर कम होगी वेटिंग
लंबे समय से यह चर्चा थी कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय देश भर में एक नई टोल पॉलिसी लाने की योजना बना रहा है, जिसके तहत देश भर में टोल प्लाजाओं पर यात्रा को सुलभ बनाने के लिए कई नई सुविधाएं दी जाएंगी. इस बीच केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सभी अटकलों को खत्म करते हुए आज 'X' (ट्विटर) के जरिए FASTag एनुअल पास को जारी करने की घोषणा की. इस एनुअल पास के लिए यूजर्स को साल भर में केवल एक बार 3,000 रुपये की रकम खर्च करनी होगी. जिसके बाद ये पास यूजर को जारी कर दिया जाएगा. इसके शुरू होने से टोल प्लाजाओं पर वेटिंग कम होगी और टोल प्लाजाओं पर होने वाले विवादों से भी बचा जा सकेगा.
ऐसे मिलेगा एनुअल फास्टैग पास
एनुअल पास को सभी यूजर्स के लिए सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए तेजी से काम चल रहा है. पास को एक्टिव या रिन्यू कराने के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा. जिसके जरिए यूजर्स इस लिंक पर आकर एनुअल पास प्रास्त कर सकेंगे. नई नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स को भी संरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
नीतीश के राज्यसभा जाने पर JDU में बेचैनी, सरयू राय बोले- ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया



Leave a comment