नितिन गडकरी को जाना था रांची, पहुंच गए गया…
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का झारखंड दौरा खराब मौसम की वजह से प्रभावित हुआ. गढ़वा में कार्यक्रम कार्यक्रम के बाद नितिन गडकरी को रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए रांची आना था, गढ़वा से रांची जा रहे गडकरी का प्लेन खराब मौसम में डायवर्ट करना पड़ा. रांची रूट में तेज बारिश और घने बादलों ...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का झारखंड दौरा खराब मौसम की वजह से प्रभावित हुआ. गढ़वा में कार्यक्रम कार्यक्रम के बाद नितिन गडकरी को रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए रांची आना था, गढ़वा से रांची जा रहे गडकरी का प्लेन खराब मौसम में डायवर्ट करना पड़ा. रांची रूट में तेज बारिश और घने बादलों की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई थी. इसी कारण प्लेन को गया एयरपोर्ट लाया गया. करीब 4:30 बजे उनका प्लेन गया एयरपोर्ट पर उतरा. यहां गडकरी करीब 40 मिनट तक एयरपोर्ट पर रुके. इसके बाद नितिन गडकरी गया से हवाई मार्ग से रांची पहुंचे. उन्हें लाने के लिए केंद्रीय मंत्री संजय सेठ चार्टर प्लेन से गया पहुंचे थे.
झारखंड में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी केंद्र सरकार
इससे पहले नितिन गडकरी ने गढ़वा में
पलामू-गढ़वा क्षेत्र को 2,460 करोड़ रुपए की लागत से 2 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं
की सौगात दी. गडकरी ने कहा कि झारखंड में 2 लाख करोड़ रुपए की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जायेगा. 40,000 करोड़ रुपए की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं पूरी की जा चुकीं हैं. वर्तमान में 70,000 करोड़ रुपए की लागत वाली राजमार्ग परियोजनाओं को लागू कर रहे हैं, जबकि 75,000 करोड़ रुपए की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार झारखंड के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड में इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी.
75000 करोड़ की योजनाएं प्रस्तावित
गडकरी ने कहा कि 40,000 करोड़ रुपए की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं पूरी की जा चुकीं हैं. वर्तमान में 70,000 करोड़ रुपए की लागत वाली राजमार्ग परियोजनाओं को लागू कर रहे हैं, जबकि 75,000 करोड़ रुपए की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंकरीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल के कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस; पोस्ट हटाने और माफी की मांग
'25 के आबो...' अनंत सिंह ने खेसारी लाल को दिया बेटी की शादी का न्योता, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी. जुटेंगे VIP मेहमान
निशा भगत के गांव पहुंचे सुदेश महतो, मौत की CBI जांच की मांग; हेमंत सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना

अनंत सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वही अपनापन, वही घर जैसा एहसास

Anant Singh-Neeraj Kumar Controversy: बेटी की शादी में सबको बुलाएंगे...नीरज कुमार को नहीं; अनंत सिंह का ऐलान

Ranchi News: राहुल गांधी नवंबर के तीसरे सप्ताह में कर सकते हैं झारखंड दौरा, खूंटी और रांची में होंगे कार्यक्रम


