पीएम हाउस में आयी नई मेहमान, कौन है वो जिसे प्यार करते दिखे मोदी... देखिए वीडियो
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर एक नया मेहमान आई है. यह मेहमान कोई इंसान नहीं बल्कि गाय की बछिया है. पीएम ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी. मोदी की ओर से शेयर किए गए 42 सेकेंड के वीडियो में उनके सरकारी आवास पहुंचा नया मेहमान अठखेलियां करते दिखा, जिसे पीएम भी लाड-प्...

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर एक नया मेहमान आई है. यह मेहमान कोई इंसान नहीं बल्कि गाय की बछिया है. पीएम ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी. मोदी की ओर से शेयर किए गए 42 सेकेंड के वीडियो में उनके सरकारी आवास पहुंचा नया मेहमान अठखेलियां करते दिखा, जिसे पीएम भी लाड-प्यार करते और गोद में लेकर पुचकारते दिखे. बछिया का नाम दीपज्योति रखा गया है.
प्रधानमंत्री ने कहा ‘’हमारे शास्त्रों में कहा गया है - गाव: सर्वसुख प्रदा:'. लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है. प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है. इसलिए, मैंने इसका नाम 'दीपज्योति' रखा है.
एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री बछिया को अपने आवास ले जाते हुए, घर के मंदिर में उसके साथ बैठते हुए और उसे बगीचे में ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं पीएम ने एक्स में एक और पोस्ट में कहा- ‘’7, लोक कल्याण मार्ग में एक नयी सदस्य! दीपज्योति वाकई बहुत प्यारी है. प्रधानमंत्री ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वह अपने आवास पर बछिया के साथ समय बिताते दिख रहे हैं.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंकरीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल के कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस; पोस्ट हटाने और माफी की मांग
'25 के आबो...' अनंत सिंह ने खेसारी लाल को दिया बेटी की शादी का न्योता, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी. जुटेंगे VIP मेहमान
निशा भगत के गांव पहुंचे सुदेश महतो, मौत की CBI जांच की मांग; हेमंत सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना

अनंत सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वही अपनापन, वही घर जैसा एहसास

Anant Singh-Neeraj Kumar Controversy: बेटी की शादी में सबको बुलाएंगे...नीरज कुमार को नहीं; अनंत सिंह का ऐलान

Ranchi News: राहुल गांधी नवंबर के तीसरे सप्ताह में कर सकते हैं झारखंड दौरा, खूंटी और रांची में होंगे कार्यक्रम


