आज हो सकता है नगर निकाय चुनाव की तिथियों का ऐलान, लागू होगी आचार संहिता
झारखंड में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर आज बड़ा फैसला सामने आ सकता है. राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी आज 27 जनवरी को दोपहर 2 बजे रातू रोड स्थित निर्वाचन कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. इस प्रेस वार्ता को नगर निकाय चुनाव की तिथियों की घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है.

Ranchi: झारखंड में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर आज बड़ा फैसला सामने आ सकता है. राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी आज 27 जनवरी को दोपहर 2 बजे रातू रोड स्थित निर्वाचन कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. इस प्रेस वार्ता को नगर निकाय चुनाव की तिथियों की घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है.
यदि आज चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होती है, तो इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी. चुनाव की घोषणा के बाद नामांकन, मतदान और मतगणना की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत जानकारी दी जा सकती है.
सूत्रों के अनुसार राज्य के 48 नगर निकायों में चुनाव कराने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. मतदान केंद्रों की सूची, चुनाव कर्मियों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं.
नगर निकाय चुनाव को लेकर लंबे समय से राजनीतिक हलचल तेज है. सभी प्रमुख राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं और संभावित प्रत्याशियों की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं. आचार संहिता लागू होने के बाद सरकार और प्रशासन पर कई तरह की पाबंदियां लागू होंगी.
फिलहाल सभी की नजरें आज दोपहर 2 बजे होने वाली राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं, जहां यह स्पष्ट हो जाएगा कि नगर निकाय चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया आज से शुरू होती है या नहीं.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment