आरजी कर के बाद कोलकाता में एक और कांड, लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
Kolkata : एक साल पहले कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म और हत्या का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था, कि फिर यहां एक और रेप केस ने देश को झकझोर दिया है. कोलकाता के कस्बा इलाके में एक लॉ छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, यह वारदात 25 जून की शाम 7:30 बजे से रात 10...


Kolkata :
एक साल पहले कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म और हत्या का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था, कि फिर यहां एक और रेप केस ने देश को झकझोर दिया है. कोलकाता के कस्बा इलाके में एक लॉ छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, यह वारदात 25 जून की शाम 7:30 बजे से रात 10:50 बजे के बीच साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज परिसर में हुई. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में 31 साल के मोनोजीत मिश्रा (कॉलेज के पूर्व इकाई अध्यक्ष), 19 साल के जैब अहमद और 20 साल के प्रमित मुखर्जी (प्रमित मुखोपाध्याय) शामिल हैं. मोनोजीत और अहमद को 26 जून की शाम कोलकाता में तालबगान क्रॉसिंग के पास गिरफ्तार किया गया. वहीं तीसरे आरोपी प्रमित को आज दोपहर 12.30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने कस्बा थाना में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे कॉलेज के कमरे में बुलाया, जहां पर उसके साथ गैंगरेप किया गया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर नेशनल मेडिकल कॉलेज में उसकी जांच कराई गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, और 26 जून को दो और 27 जून को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं.
इस घटना को लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, "25 जून को कोलकाता के उपनगर कस्बा में एक लॉ कॉलेज के अंदर एक महिला लॉ छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया, जिसमें कोई और नहीं बल्कि एक पूर्व छात्र और कॉलेज के दो कर्मचारी शामिल थे. चौंकाने वाली बात यह है कि रिपोर्ट बताती है कि इसमें एक टीएमसी सदस्य भी शामिल है."
मालवीय ने आगे लिखा, "आरजी कर का खौफ अभी भी कम नहीं हुआ है, और फिर भी बंगाल में इस तरह के जघन्य अपराध हर रोज बढ़ रहे हैं. ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए एक बुरा सपना बन गया है. बलात्कार एक आम त्रासदी बन गई है." उन्होंने कहा "बीजेपी पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है. हम दंड से बचने की इस संस्कृति को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्प हैं. हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक हर अपराधी को सजा नहीं मिल जाती."

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts







Leave a comment