कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से मांगे आवेदन
राजेश ठाकुर ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने के इच्छुक सभी नेता आवेदन सहित विस्तृत जानकारी एवं बायोडाटा जमा करें.

रांची :
झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. राज्य के 81 में से कितने विधानसभा सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी इसका फैसला अभी नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक अपने नेताओं से आवेदन मांगा है. यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने दी.
प्रदेश अध्यक्ष ने 15 दिन में मांगी सूची
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने के इच्छुक सभी नेताओं से आवेदन सहित विस्तृत जानकारी एवं बायोडाटा प्राप्त कर उसकी सूची प्रदेश कांग्रेस को 15 दिनों के अंदर जमा करें.
हेमंत सरकार के कार्यों को जनता के बीच रखने का निर्देश
उन्होंने बताया कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक गंभीरता के साथ तैयारी में जुटी हुई है. सभी जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्षों को पूर्व में निर्देश दिया जा चुका है कि जनता के हितों के संदर्भ में कांग्रेस के दृष्टिकोण से उन्हें पूरी तरह अवगत करायें, साथ ही महागठबंधन सरकार द्वारा झारखंड में किए गए जनहित के कल्याणकारी योजनाओं को भी जनता के समक्ष रखें, ताकि भाजपा जनता को किसी भी तरह भ्रमित ना कर सके.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंपश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी, 'पश्चिम बंग' होगा नया नाम; 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव
अयोध्या से जनकपुर पहुंची पहली सीधी ट्रेन, 20 घंटे में पूरा हुआ राम-जानकी का सफर; मोदी-बालेन ने दिखाई थी हरी झंडी
पंजाब में फिर लौटा BJP-अकाली दल गठबंधन, सीएम पद पर भी बड़ा फैसला

बिहार विधान परिषद में 8 नए सदस्यों की एंट्री, शपथ समारोह में सम्राट चौधरी-तेजस्वी और प्रशांत किशोर रहे मौजूद

Nepal PM Balen Shah India Visit: प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार भारत पहुंचेंगे बालेन शाह, जयशंकर से आज मुलाकात; कल PM मोदी के साथ होगी अहम बातचीत

29 नवंबर को महागामा में आजसू का शक्ति प्रदर्शन, जुटेंगे संथाल परगना के छह जिलों के नेता-कार्यकर्ता


