29 नवंबर को महागामा में आजसू का शक्ति प्रदर्शन, जुटेंगे संथाल परगना के छह जिलों के नेता-कार्यकर्ता
आजसू पार्टी 29 नवंबर को महागामा में संथाल परगना स्तरीय महासम्मेलन करेगी. सुदेश महतो और रामचंद्र सहिस होंगे शामिल, सैकड़ों लोग पार्टी से जुड़ेंगे.

Deoghar: झारखंड में संगठन विस्तार की तैयारी में जुटी आजसू पार्टी 29 नवंबर को गोड्डा जिले के महागामा में संथाल परगना स्तरीय महासम्मेलन आयोजित करेगी. दुर्गा मेला मैदान, ऊर्जा नगर में होने वाले इस सम्मेलन में संथाल परगना के छह जिलों देवघर, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, साहेबगंज और जामताड़ा के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे. कार्यक्रम में आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि होंगे. वहीं, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस भी मौजूद रहेंगे. पार्टी का दावा है कि इस सम्मेलन में विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता आजसू की सदस्यता ग्रहण करेंगे.
सुदेश महतो और रामचंद्र सहिस होंगे शामिल
शनिवार को देवघर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आजसू के केंद्रीय सचिव सह गोड्डा जिला प्रभारी ध्रुव प्रसाद साह ने सम्मेलन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी छह जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला सचिव और प्रखंड स्तर के नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने दावा किया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों नेता, पूर्व मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि, युवा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता आजसू का दामन थामेंगे. सम्मेलन का उद्देश्य संथाल परगना में पार्टी संगठन और जनाधार को मजबूत करना है.
500 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था
ध्रुव प्रसाद साह के अनुसार, सम्मेलन के लिए महागामा में 500 से अधिक लोगों की क्षमता वाला पंडाल तैयार किया जा रहा है. सभी प्रखंड प्रभारियों को 25 नवंबर तक 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सूची देने का निर्देश दिया गया है. कार्यक्रम स्थल पर सुबह 11 बजे से प्रखंडवार रिपोर्टिंग शुरू होगी. उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को दुमका और पाकुड़ तथा 23 नवंबर को साहेबगंज में तैयारी बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. वहीं, 25 नवंबर को रात 8:30 बजे ग्रुप कॉल के जरिए तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. पार्टी को उम्मीद है कि यह सम्मेलन संथाल परगना में संगठन विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगा.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरें
मदर्स टच प्ले स्कूल में बच्चों ने सीखे श्रीमद्भगवद्गीता के जीवनोपयोगी संदेश, श्लोक पाठ से गूंजा परिसर

देवघर में साइबर ठगी के सात आरोपी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर और पीएम किसान योजना के नाम पर करते थे ठगी
रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट कैंसिल, खराब मौसम ने हवाई सेवाओं पर डाला असर

राजीव कुकरेजा के निधन से रांची के पत्रकारों में शोक, कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Cyclone Akwaan: झारखंड के 24 जिलों में बारिश से जनजीवन प्रभावित, रांची का तापमान 6 डिग्री गिरा, 6 जिलों में अलर्ट

झारखंड में एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल पर लगेगा एस्मा? स्वास्थ्य विभाग ने भेजी फाइल


