Bawal News
होम
झारखंड
BIHARराज्यराजनीतिदेश-विदेशNationalInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»JPSC-JSSC विवाद: छात्र आंदोलन का नौवां दिन, देवेंद्र नाथ महतो ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
राजनीति⚡ Breaking

JPSC-JSSC विवाद: छात्र आंदोलन का नौवां दिन, देवेंद्र नाथ महतो ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

“छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार छात्रों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगी।”

D
Deepak KumarEditorial Desk
Published Aug 2, 2026 · 12:54 PM· 3 min read
JPSC-JSSC विवाद: छात्र आंदोलन का नौवां दिन, देवेंद्र नाथ महतो ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

विषय सूची (Contents)

  • 1.देवेंद्र नाथ महतो ने शुरू की भूख हड़ताल
  • 2.सरकार पर लगाया उदासीनता का आरोप
  • 3.जांच एजेंसियों की नजर JPSC के साथ JSSC पर भी
  • 4.आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद शुरू हुआ विवाद लगातार गहराता जा रहा है। परीक्षा में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर छात्रों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। इस बीच जांच एजेंसियों की पड़ताल का दायरा केवल जेपीएससी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं तक भी पहुंच गया है।

इधर, जेपीएससी और जेएसएससी की विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में रांची में चल रहा छात्रों का सत्याग्रह धरना रविवार को नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन में शामिल अभ्यर्थी लगातार परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:रांची में जमीन का बड़ा खेल! 31 डिसमिल जमीन पर कब्जे का आरोप, बिल्डर से भिड़ी आदिवासी महिला

देवेंद्र नाथ महतो ने शुरू की भूख हड़ताल

धरना स्थल पर आंदोलन का समर्थन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार छात्रों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

धोनी के स्कूल से निकला नया क्रिकेट सितारा, शिखर मोहन को ईरानी कप में मिली जगह
धोनी के स्कूल से निकला नया क्रिकेट सितारा, शिखर मोहन को ईरानी कप में मिली जगह
बरेली: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 3 की मौत, कई घायल
बरेली: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 3 की मौत, कई घायल
JSSC सहायक आचार्य भर्ती विवाद में हाई कोर्ट की अंतरिम राहत, 43 पदों पर लगी सुरक्षा
JSSC सहायक आचार्य भर्ती विवाद में हाई कोर्ट की अंतरिम राहत, 43 पदों पर लगी सुरक्षा
26 सितंबर के लोकभवन घेराव की तैयारी, कांग्रेस ने कल बुलाई अहम बैठक
26 सितंबर के लोकभवन घेराव की तैयारी, कांग्रेस ने कल बुलाई अहम बैठक
झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला
झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला
रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद
रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करना, विवादित परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल और अन्य परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराना तथा पूरे मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना शामिल है।

सरकार पर लगाया उदासीनता का आरोप

उन्होंने कहा कि जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी हुए लगभग एक महीना बीत चुका है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे अभ्यर्थियों में निराशा और आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।

महतो ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार छात्रों के हितों को लेकर गंभीर नहीं है और उसकी मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सरकार ने उचित कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:चार दशक से जंगल में बना रहा बड़ा नाम, अब असीम मंडल के आत्मसमर्पण के बाद माओवादी नेटवर्क की कितनी परतें खुलेंगी?

जांच एजेंसियों की नजर JPSC के साथ JSSC पर भी

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों को जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इसी के आधार पर अब जांच का दायरा जेपीएससी के अलावा जेएसएससी की कुछ परीक्षाओं तक भी बढ़ाया गया है। हालांकि जांच एजेंसियों की ओर से इस संबंध में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

धरना स्थल पर मौजूद अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और उनका उद्देश्य केवल पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करना है। छात्रों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक सत्याग्रह और भूख हड़ताल जारी रहेगी।

21 views3 min read
#JPSC
#JSSC
#JPSC 14th Civil Services Exam
#JPSC Result
#JPSC Exam Controversy
#JPSC Scam
#JSSC CGL
#JSSC CGL Controversy
#Jharkhand News
#Ranchi News
#Devendra Nath Mahato
#Devendra Nath Mahato Hunger Strike
#JPSC Protest
#JSSC Protest
#Jharkhand Student Protest
#Student Movement
#JPSC Exam Cancellation
#JPSC Investigation
#JSSC Investigation
#Hunger Strike
#Satyagraha
#Jharkhand Government
#Hemant Soren
#Government Job
#Sarkari Naukri
#Competitive Exam News
#Latest Jharkhand News
#Hindi News

RELATED POSTS

रांची में जमीन का बड़ा खेल! 31 डिसमिल जमीन पर कब्जे का आरोप, बिल्डर से भिड़ी आदिवासी महिला

रांची में जमीन का बड़ा खेल! 31 डिसमिल जमीन पर कब्जे का आरोप, बिल्डर से भिड़ी आदिवासी महिला

चार दशक से जंगल में बना रहा बड़ा नाम, अब असीम मंडल के आत्मसमर्पण के बाद माओवादी नेटवर्क की कितनी परतें खुलेंगी?

चार दशक से जंगल में बना रहा बड़ा नाम, अब असीम मंडल के आत्मसमर्पण के बाद माओवादी नेटवर्क की कितनी परतें खुलेंगी?

धोनी के स्कूल से निकला नया क्रिकेट सितारा, शिखर मोहन को ईरानी कप में मिली जगह

धोनी के स्कूल से निकला नया क्रिकेट सितारा, शिखर मोहन को ईरानी कप में मिली जगह

Special
विशेष स्टोरी

रांची में जमीन का बड़ा खेल! 31 डिसमिल जमीन पर कब्जे का आरोप, बिल्डर से भिड़ी आदिवासी महिला

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला

BY Deepak Kumar—Sep 17, 2026
2.

रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद

BY Piyush Kumar—Sep 16, 2026
3.

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

BY Satya Mishra—Sep 12, 2026
4.

परिसीमन को लेकर राज्यपाल से मिले बंधु तिर्की, विशेष सत्र बुलाकर केंद्र को प्रस्ताव भेजने की मांग

BY Piyush Kumar—Sep 15, 2026
5.

मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

BY Satya Mishra—Sep 12, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner