जमशेदपुर में पीएम मोदी का रोड शो स्थगित, रांची से पीएम ने 6 वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर में होने वाला रोड शो स्थगित हो गया है. मोदी एक दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. जमशेदपुर के गोपाल मैदान में पीएम मोदी की एक जनसभा आयोजित है. साथ ही वो यहां एक रोड शो भी करने वाले थे, लेकिन वहां हो रही लगातार भारी बारिश के कारण पीएम के आज के जमेशदपुर के कार्यक्र...

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर में होने वाला रोड शो स्थगित हो गया है. मोदी एक दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. जमशेदपुर के गोपाल मैदान में पीएम मोदी की एक जनसभा आयोजित है. साथ ही वो यहां एक रोड शो भी करने वाले थे, लेकिन वहां हो रही लगातार भारी बारिश के कारण पीएम के आज के जमेशदपुर के कार्यक्रमों में शामिल रोड शो का कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया गया है. हालांकि परिवर्तन महारैली अपने तय समय से होगी. इस बात की जानकारी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पोस्ट कर दी.
मोदी आज सुबह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर बीजेपी के नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया. इसके अलावा मुख्य सचिव, डीजीपी, कैबिनेट सचिव, डीसी और एसएसपी भी पीएम का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे. पीएम रांची एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से सोनारी एयरपोर्ट जमशेदपुर के लिए रवाना होने वाले थे. लेकिन जमशेदपुर में लो विजिबिलिटी की वजह से हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पा रहा है.
प्रधानमंत्री ने रांची से वर्चुअली छह ‘वंदे भारत ट्रेन’ को हरी झंडी दिखायी. पीएम मोदी ने जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखायी है, वह बरहामपुर-टाटा, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-बनारस, हावड़ा-गया और हावड़ा-भागलपुर के बीच चलेंगी.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंकरीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल के कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस; पोस्ट हटाने और माफी की मांग
'25 के आबो...' अनंत सिंह ने खेसारी लाल को दिया बेटी की शादी का न्योता, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी. जुटेंगे VIP मेहमान
निशा भगत के गांव पहुंचे सुदेश महतो, मौत की CBI जांच की मांग; हेमंत सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना

अनंत सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वही अपनापन, वही घर जैसा एहसास

Anant Singh-Neeraj Kumar Controversy: बेटी की शादी में सबको बुलाएंगे...नीरज कुमार को नहीं; अनंत सिंह का ऐलान

Ranchi News: राहुल गांधी नवंबर के तीसरे सप्ताह में कर सकते हैं झारखंड दौरा, खूंटी और रांची में होंगे कार्यक्रम


