सुखराम महतो के शव के साथ धरने पर बैठे जयराम महतो, आरोपी BDO अन्वेषा ओना गये छुट्टी पर
Dumri : पंचायत सेवक सुखराम महतो की मौत के बाद डुमरी में आक्रोश और तनाव बना हुआ है. डुमरी के बीडीओ सहित चार लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर खुदकुशी करने वाले सुखराम महतो के शव साथ जेएमएम प्रमुख जयराम महतो समर्थकों के साथ धरना पर बैठ गये हैं. मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपया मुआवजा, आरोपि...


Dumri :
पंचायत सेवक सुखराम महतो की मौत के बाद डुमरी में आक्रोश और तनाव बना हुआ है. डुमरी के बीडीओ सहित चार लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर खुदकुशी करने वाले सुखराम महतो के शव साथ जेएमएम प्रमुख जयराम महतो समर्थकों के साथ धरना पर बैठ गये हैं. मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपया मुआवजा, आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई को लेकर धरना दिया जा रहा है.
20 जून तक छुट्टी पर गये BDO
इधर धरना चल रहा है और उधर आरोपी डुमरी बीडीओ अन्वेषा ओना छुट्टी पर चले गए है. 14 जून से लेकर 20 जून तक वो आकस्मिक अवकाश पर चले गए है उनकी जगह शशि भूषण वर्मा को डुमरी बीडीओ की जिम्मेदारी दी गई है. बीडीओ के छुट्टी पर चले जाने की खबर से आक्रोश और बढ़ गया है.
रिम्स के इलाज के दौरान हुई थी मौत
सुखराम महतो ने मानसिक प्रताड़ना से पीड़ित होकर कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी थी. इस मामले में बीडीओ अन्वेषा ओना समेत 4 पदाधिकारियों के खिलाफ सुखराम के परिजनों ने मामला दर्ज कराया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. रविवार को रांची के रिम्स में इलाज के दौरान सुखराम महतो की मौत हुई थी. इससे पहले शनिवार को जयराम महतो ने रिम्स जाकर सुखराम के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts




Leave a comment