बोकारो एसपी से हुई गोपनीय बातचीत का जयराम महतो ने अब किया खुलासा
पलामू : बोकारो में हुई गोलीबारी की घटना के लंबे समय बाद डुमरी विधायक जयराम महतो ने इस घटना पर अपने और बोकारो एसपी के बीच हुए गोपनीय बातचीत का खुलासा किया है. पलामू के सर्किट हाउस में पहुंचे जयराम महतो ने कहा है कि बोकारो घटना के बाद उन्होंने तत्कालीन एसपी से मुलाकात की थी. एसपी का तबादला हो गया है, ...


पलामू :
बोकारो में हुई गोलीबारी की घटना के लंबे समय बाद डुमरी विधायक जयराम महतो ने इस घटना पर अपने और बोकारो एसपी के बीच हुए गोपनीय बातचीत का खुलासा किया है. पलामू के सर्किट हाउस में पहुंचे जयराम महतो ने कहा है कि बोकारो घटना के बाद उन्होंने तत्कालीन एसपी से मुलाकात की थी. एसपी का तबादला हो गया है, इसलिए सारी बातें मीडिया में रख रहे हैं. जयराम ने कहा कि उस दौरान एसपी ने उनसे कहा था कि हमें सरकार का पक्ष रखना पड़ता है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो बड़ा बाबू (थानेदार) को वहां जाना चाहिए था, इतना तो डरपोक नहीं होना चाहिए था.
पुलिस बैलगाड़ी की तरह हांकती है कोयला-बालू की गाड़ी
जयराम महतो ने बताया कि उस दौरान उनसे कई बातें कही गयीं. एसपी कहा था कि मीडिया में कही गयी बातों को दिल पर न लें, क्योंकि हमलोगों की भी बाध्यता होती है. हालांकि मीडिया में उन्होंने कुछ और कहा था. जयराम ने खनन समेत अन्य मुद्दों पर भी अपनी बात रखी. कहा कि बोकारो क्षेत्र में खनन की स्थिति किसी से छिपी नहीं है. पुलिस इंस्पेक्टर बैलगाड़ी की तरह बालू और कोयला की गाड़ी को हांकते हैं. विधायक होने के नाते वे इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार को इस मामले में कार्रवाई करने की जरूरत है.
झारखंड में स्थानीय नीति नहीं बनना दुर्भाग्यपूर्ण
विधायक ने बिहार विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड में उन्होंने जो मुद्दे उठाए थे, वे बिहार में भी उठ रहे हैं, चाहे वह स्थानीयता का मामला हो या नियोजन का. जयराम हाल ही में क्षेत्र भ्रमण के लिए पूर्वोत्तर राज्यों में गए थे. वहां का अनुभव भी उन्होंने साझा किया. कहा कि वहां एक अच्छी बात यह है कि लोग वहां काम तो कर सकते हैं, लेकिन संपत्ति नहीं खरीद सकते. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि झारखंड की स्थानीय नीति अभी तक नहीं बन पाई है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राज्यपाल से मिले नीतीश, उधर विधायकों संग एक्टिव हुए निशांत; JDU में नई सियासी पटकथा लिखने की तैयारी तेज
नीतीश के राज्यसभा जाने पर JDU में बेचैनी, सरयू राय बोले- ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया



Leave a comment