IAS प्रशांत कुमार जा रहे छुट्टी पर, 3 आईएएस को JSSC, वित्त और जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार
रांची : झारखंड में जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार छुट्टी पर जा रहे हैं. उनके पास मौजूद तीन महत्वपूर्ण विभागों (जल संसाधन, वित्त और जेएसएससी) का अतिरिक्त प्रभार तीन आईएस को दिया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्यान विभाग के अपर मुख्य सचि...


रांची :
झारखंड में जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार छुट्टी पर जा रहे हैं. उनके पास मौजूद तीन महत्वपूर्ण विभागों (जल संसाधन, वित्त और जेएसएससी) का अतिरिक्त प्रभार तीन आईएस को दिया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्यान विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार को जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. गृह, कारा अवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल को वित्त विभाग के प्राधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं, श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के डायरेक्टर मनीष रंजन को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. प्रशांत कुमार सात अप्रैल से दो मई तक छुट्टी पर जा रहे हैं.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राज्यपाल से मिले नीतीश, उधर विधायकों संग एक्टिव हुए निशांत; JDU में नई सियासी पटकथा लिखने की तैयारी तेज
नीतीश के राज्यसभा जाने पर JDU में बेचैनी, सरयू राय बोले- ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया



Leave a comment