गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
गिरिडीह : गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में बाइक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। डुमरी-गिरिडीह सड़क पर लट्टकट्टो में यह भीषण हादसा हुआ है. मरने वालों में से चार लोग स्कॉर्पियो पर सवार थे और बाकी लोग बाइक पर सवार थे. बताया गया है कि बाइक सवार को बचाने की कोशिश में स्कॉर्पियो...


गिरिडीह :
गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में बाइक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। डुमरी-गिरिडीह सड़क पर लट्टकट्टो में यह भीषण हादसा हुआ है. मरने वालों में से चार लोग स्कॉर्पियो पर सवार थे और बाकी लोग बाइक पर सवार थे. बताया गया है कि बाइक सवार को बचाने की कोशिश में स्कॉर्पियो चालक का संतुलन बिगड़ गया. इस दौरान स्कॉर्पियो बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारते हुए एक पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सभी छह लोगों की मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलने के बाद डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार ने मधुबन थाना की पुलिस को घटनास्थल पर भेजा. पुलिस ने काफी मशक्कत से वाहन से शव को बाहर निकाला. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो पर सवार मृतकों की पहचान मुंगेर मुफ्फसिल थाना अंतर्गत दरियापुर निवासी रहने वाले 40 वर्षीय सोमेश चंद्रा ( पिता रवि शंकर प्रसाद सिंह ), 21 वर्षीय गोपाल कुमार ( पिता नरेश प्रसाद सिंह ), गुलाब कुमार ( इसरी बाजार ) के तौर पर की गई है. जबकि एक की पहचान नहीं हो सकी है.
वहीं, बाइक पर सवार जिन लोगों की मौत हुई है उनमें मधुबन थाना इलाके के छछंदो निवासी 26 वर्षीय बबलू कुमार टुडू (पिता चेतलाल टुडू ) और मधुबन थाना इलाके के धावाटांड निवासी 55 वर्षीय हुसैनी मियां ( पिता स्व लाटो मियां ) के तौर पर हुई है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

12 साल में दूसरा इस्तीफा... धर्मेंद्र प्रधान के जाने को बीजेपी की सबसे बड़ी हार क्यों बताया जा रहा है?

देर रात प्रॉमिस वीडियो अपलोड करने के बाद क्या आया बड़ा फैसला?






Leave a comment