Heavy Rain Alert: झारखंड के 11 जिलों में बाढ़ की चेतावनी, अबतक 4 लोगों की मौत, तेनुघाट डैम के 6 फाटक खोले गये, खरकई-संजय समेत कई नदियां उफान पर
Rain Alert: झारखंड में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने आफत ला दिया है. मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर साफ कर दिया है कि अभी राहत की उम्मीद नहीं. मौसम विभाग के मुताबिक बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश होगी. भ...


Rain Alert:
झारखंड में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने आफत ला दिया है. मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर साफ कर दिया है कि अभी राहत की उम्मीद नहीं. मौसम विभाग के मुताबिक बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के 11 जिलों में अचानक बाढ़ आने की आशंका जतायी है. गुरुवार को IMD ने नेशनल फ्लैश फ्लड गाइडेंस बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी है. IMD ने कहा है कि झारखंड के 11 जिलों के साथ-साथ उससे सटे ओडिशा के 4 जिलों में भी अचानक बाढ़ आने का खतरा है.
कल भी रांची के सभी स्कूल बंद
रांची समेत कई जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन बाधित हो गया है. भारी बारिश को देखते हुए रांची समेत कई जिलों में 20 जून तक सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है. कई जगहों से बारिश की वजह से मौत की भी खबरें आई है. खूंटी में भारी बारिश के कारण एक कुआं ढह जाने से मिट्टी के नीचे 22 घंटे तक दबे रहने के बाद 2 स्कूली छात्रों के शव बरामद किये गये. वहीं चक्रधरपुर में बारिश के कारण एक मिट्टी का घर ढह गया, जिसमें दबने से एक महिला की मौत हो गई और तीन बच्चे घायल हो गए. उधर रांची तमाड़ में घर गिरने से छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई.
तेनुघाट डैम उफान पर
तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से झारखंड के सभी नदियों और डैमों का जलस्तर बढ़ गया है. बोकारो का तेनुघाट डैम उफान पर है. डैम पर अतिरिक्त दबाब के बुधवार को 2 रेडियल गेट खोले गये. इसके बाद गुरुवार को 6 और रेडियल गेट खोल दिये गये. फिलहाल डैम के कुल 8 फाटक को 2-2 मीटर पर खोला गया है. डैम से प्रति सेकेंड 55,000 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है. वहीं सरायकेला की दो प्रमुख नदियों खरकाई और संजय का जलस्तर बढ़ गया है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment