Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»National»एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में तीखी बहस, खरगे ने सरकार को घेरा, जितेंद्र सिंह ने किया पलटवार
National

एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में तीखी बहस, खरगे ने सरकार को घेरा, जितेंद्र सिंह ने किया पलटवार

“एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ सख्त कानून बनाने से समस्या खत्म नहीं होगी. वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सरकार के कदमों का बचाव करते हुए विपक्ष पर पलटवार किया.”

D
Deepak KumarEditorial Desk
Published Jul 30, 2026 · 10:34 AM· 4 min read
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में तीखी बहस, खरगे ने सरकार को घेरा, जितेंद्र सिंह ने किया पलटवार

Parliament Session: संसद में गुरुवार को पब्लिक एग्जामिनेशन (संशोधन) बिल, 2026 को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली. कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर पेपर लीक रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि केवल सजा बढ़ाने या जुर्माना बढ़ाने से समस्या का समाधान नहीं होगा. वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सरकार का बचाव करते हुए दावा किया कि एनडीए सरकार उन सुधारों को लागू कर रही है, जिन्हें यूपीए सरकार अपने कार्यकाल में पूरा नहीं कर सकी थी. इस बीच गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सम्मान के अपमान से जुड़े संशोधन विधेयक को भी लोकसभा में पेश करेंगे.

खरगे ने सरकार पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें:भारत-चीन के बीच 6 साल बाद फिर शुरू होगी सीधी फ्लाइट, मोदी- जिनपिंग मुलाकात से पहले बड़ा कदम

राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों को मानसिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा लाए गए संशोधन विधेयक में केवल जुर्माना बढ़ाने, सख्त सजा, स्पेशल टास्क फोर्स और फास्ट ट्रैक कोर्ट जैसे प्रावधान जोड़े गए हैं, लेकिन इससे समस्या की जड़ खत्म नहीं होगी. खरगे ने कहा कि असली समाधान पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और मजबूत व्यवस्था है, ताकि प्रश्नपत्र लीक होने की नौबत ही न आए. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने 2024 में ही ऐसे कड़े कानून की मांग की थी, लेकिन उस समय सरकार ने उनकी बात नहीं मानी.

सम्बंधित ख़बरें

हनुमान जी की कृपा से बदली किस्मत? ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य की कहानी
हनुमान जी की कृपा से बदली किस्मत? ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य की कहानी
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
यूसमर्ग में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, लश्कर कमांडर यासिर मुठभेड़ में ढेर
यूसमर्ग में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, लश्कर कमांडर यासिर मुठभेड़ में ढेर
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
View Post on X (2082767818127515836)

छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला

मल्लिकार्जुन खरगे ने परीक्षा घोटालों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मुद्दे को भी सदन में उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं. खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों इस मुद्दे पर चुप हैं. उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि छात्रों की आवाज नहीं सुनी गई तो वे लोकतांत्रिक तरीके से सरकार को फिर सबक सिखाएंगे. विपक्ष ने सरकार से मांग की कि केवल कानून बनाने के बजाय परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार किए जाएं, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके.

जितेंद्र सिंह का पलटवार, UPA पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें:IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि एनडीए सरकार यूपीए के अधूरे एजेंडे को पूरा कर रही है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा एजेंसी बनाने का सुझाव पहली बार 1992 में आया था और 2010 में यूपीए सरकार की समिति ने भी इसकी सिफारिश की थी, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की स्थापना की गई और भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं को अधिक व्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है. उनके अनुसार, वर्तमान सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

राष्ट्रीय सम्मान संशोधन विधेयक भी होगा पेश

संसदीय कार्यवाही के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 भी पेश करेंगे. यह विधेयक राज्यसभा से पारित राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 में संशोधन से संबंधित है. सरकार का उद्देश्य राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को लेकर मौजूदा कानून को और प्रभावी बनाना बताया जा रहा है. यदि यह विधेयक संसद से पारित हो जाता है, तो राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े मामलों में कानूनी प्रावधानों में बदलाव लागू हो सकते हैं. संसद के मौजूदा सत्र में इस विधेयक पर भी व्यापक चर्चा होने की संभावना है.

17 views4 min read
#Anti Paper Leak Bill
#parliament session
#National news
#Kharge
#Congress vs BJP

RELATED POSTS

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद फिर शुरू होगी सीधी फ्लाइट, मोदी- जिनपिंग मुलाकात से पहले बड़ा कदम

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद फिर शुरू होगी सीधी फ्लाइट, मोदी- जिनपिंग मुलाकात से पहले बड़ा कदम

IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट

IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट

हनुमान जी की कृपा से बदली किस्मत? ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य की कहानी

हनुमान जी की कृपा से बदली किस्मत? ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य की कहानी

Special
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
3.

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

BY Satya Mishra—Sep 12, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner