हनुमान जी की कृपा से बदली किस्मत? ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य की कहानी
नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित इस फिल्म ने धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार पकड़ी और 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया। खास बात ये है कि फिल्म का बजट महज 2 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

कहते हैं, जब ऊपर वाले की कृपा होती है तो इंसान के लिए वो रास्ते भी खुल जाते हैं, जिनकी उसने कभी कल्पना तक नहीं की होती। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कहानी भी कुछ ऐसी ही नजर आती है।
नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित इस फिल्म ने धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार पकड़ी और 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया। खास बात ये है कि फिल्म का बजट महज 2 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
असिस्टेंट डायरेक्टर से बन गए फिल्म के लीड एक्टर
फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्य की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। वह फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने वाले थे, लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि उन्हें ही नीम करोली बाबा की भूमिका निभाने का मौका मिल गया।
दर्शकों ने उनके किरदार को इतना पसंद किया कि कई लोग उन्हें नीम करोली बाबा का ‘अंश’ मानने लगे और उनके पैर तक छूने लगे।
लेकिन शोभिनव खुद इस बात को लेकर बेहद विनम्र हैं।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह खुद को नीम करोली बाबा का अंश या दास नहीं मानते, बल्कि उनका भक्त मानते हैं। उनके मुताबिक, वह खुद को हनुमान जी की कृपा का पात्र मानते हैं और मानते हैं कि भगवान ने उन्हें सिर्फ एक माध्यम बनाया, ताकि लोगों के भीतर छिपी भक्ति की भावना बाहर आ सके।
100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 30वें दिन 100 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार किया। पांचवें हफ्ते में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार ने ट्रेड एनालिस्ट्स को हैरान कर दिया है।
फिल्म ने बीते दिन करीब 16 करोड़ रुपये की कमाई की और अब नजर इसके लाइफटाइम कलेक्शन पर टिकी है।
महज 2 करोड़ के बजट से शुरू हुई फिल्म का 100 करोड़ के क्लब में पहुंचना अपने आप में किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment