शपथ ग्रहण के बाद हेमंत सरकार का पहला ट्रांसफर, रांची डीसी बने मंजूनाथ भजंत्री
JSLPS के सीईओ के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजंत्री को फिर से रांची का डीसी बनाया गया है, वहीं रांची डीसी वरुण रंजन को JIIDCO का एमडी बनाया गया है.

रांची
:
हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला ट्रांसफर रांची से शुरू हुआ है. रांची के डीसी वरुण रंजन को हटाकर फिर से मंजूनाथ भजंत्री को रांची डीसी बनाया गया है. इस संबंध में जारी अधिसूचना के मुताबिक
झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (
JSLPS),
रांची के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजंत्री को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक
रांची जिला
का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया.
भजंत्री
अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी
,
रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे
.
वहीं
रांची डीसी के पद पर पदस्थापित वरूण रंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम
,
रांची (
JIIDCO)
के
प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त
किया गया
. रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ खान आयुक्त
के अतिरिक्त प्रभार
में
रहेंगे.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंकरीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल के कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस; पोस्ट हटाने और माफी की मांग
'25 के आबो...' अनंत सिंह ने खेसारी लाल को दिया बेटी की शादी का न्योता, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी. जुटेंगे VIP मेहमान
निशा भगत के गांव पहुंचे सुदेश महतो, मौत की CBI जांच की मांग; हेमंत सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना

अनंत सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वही अपनापन, वही घर जैसा एहसास

Anant Singh-Neeraj Kumar Controversy: बेटी की शादी में सबको बुलाएंगे...नीरज कुमार को नहीं; अनंत सिंह का ऐलान

Ranchi News: राहुल गांधी नवंबर के तीसरे सप्ताह में कर सकते हैं झारखंड दौरा, खूंटी और रांची में होंगे कार्यक्रम


