सारंडा: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, कई नक्सली ढेर
पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने जंगली इलाके में हुई

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने जंगली इलाके में हुई, जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सारंडा के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी. इसी इनपुट के आधार पर कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया.
सर्च अभियान के दौरान जैसे ही सुरक्षाबल नक्सलियों के नजदीक पहुंचे, खुद को घिरा देख नक्सलियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया. दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी होती रही. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों का दबाव बढ़ता देख कुछ नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए. मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
गौरतलब है कि सारंडा और कोल्हान क्षेत्र नक्सली गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है. इस इलाके में माओवादी संगठन के कई शीर्ष नेता सक्रिय बताए जाते हैं, जिनकी तलाश में सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
रांची में उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक की साजिश का खुलासा, पेपर और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त

Video: 28 करोड़ का खुलासा… क्या ये सिर्फ ट्रेलर है? झारखंड ट्रेजरी घोटाले का बड़ा खेल






Leave a comment