हर साल लाखों लोग आते हैं... लेकिन पुरी जगन्नाथ मंदिर के ये 6 रहस्य आज भी लोगों को हैरान कर देते हैं!
हर साल लाखों श्रद्धालु पुरी जगन्नाथ मंदिर पहुंचते हैं, लेकिन इसके कई रहस्य आज भी लोगों को हैरान करते हैं. जानिए झंडा, सुदर्शन चक्र, महाप्रसाद और रथ यात्रा से जुड़ी रोचक बातें.


ओडिशा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर सिर्फ चार धामों में से एक नहीं, बल्कि आस्था, इतिहास और अनोखी परंपराओं का अद्भुत संगम भी है. हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन करने और विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचते हैं. लेकिन इस मंदिर की पहचान सिर्फ इसकी भव्यता नहीं, बल्कि इससे जुड़े ऐसे रहस्य और मान्यताएं भी हैं, जिन पर सदियों से चर्चा होती रही है. आइए जानते हैं उन अनोखी परंपराओं के बारे में, जो आज भी लोगों को हैरान कर देती हैं.
रोज बदलता है झंडा, हर दिशा से दिखता है सुदर्शन चक्र
मंदिर के शिखर पर लगा पवित्र ध्वज हर दिन बदला जाता है. खास बात यह है कि यह कार्य प्रशिक्षित सेवक बिना किसी आधुनिक सुरक्षा उपकरण के करते हैं. सदियों पुरानी यह परंपरा आज भी उसी श्रद्धा के साथ निभाई जाती है. वहीं शिखर पर स्थापित सुदर्शन चक्र भी लोगों के लिए कौतूहल का विषय है. मान्यता है कि मंदिर के आसपास किसी भी दिशा से देखने पर ऐसा लगता है कि चक्र आपकी ओर ही मुख किए हुए है. इसकी बनावट और स्थापत्य कला इसे बेहद खास बनाती है.
महाप्रसाद का चमत्कार और रसोई की अनोखी परंपरा
जगन्नाथ मंदिर की रसोई दुनिया की सबसे बड़ी मंदिर रसोइयों में गिनी जाती है। यहां हर दिन हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार किया जाता है. भक्तों की मान्यता है कि भगवान की कृपा से महाप्रसाद कभी कम नहीं पड़ता और न ही इसकी बर्बादी होती है. खाना मिट्टी के बर्तनों में बनाया जाता है, जिन्हें एक-दूसरे के ऊपर रखा जाता है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि परंपरा के अनुसार सबसे ऊपर रखे बर्तन का भोजन सबसे पहले पकता है. यह व्यवस्था आज भी मंदिर की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है.
लकड़ी की मूर्तियां और दुनिया की सबसे बड़ी रथ यात्रा
भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की मूर्तियां लकड़ी से बनी होती हैं। निर्धारित समय आने पर 'नवकलेवर' नामक विशेष धार्मिक अनुष्ठान के तहत नई मूर्तियां बनाई जाती हैं. यह परंपरा जगन्नाथ संस्कृति की सबसे अनोखी पहचान मानी जाती है. इन्हीं मूर्तियों के साथ हर साल निकलने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल है। लाखों श्रद्धालु भगवान के विशाल रथों को खींचने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं. यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक भी मानी जाती है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रथ यात्रा 2026: आज एकांतवास से बाहर आएंगे महाप्रभु, नेत्रदान महोत्सव से शुरू होगा भक्ति का महाउत्सव

सावन में महाकाल दर्शन से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें! बदल गया मंदिर का समय, भस्म आरती के भी नए नियम लागू







Leave a comment