राज्यसभा की 8 सीटों पर 19 जून को चुनाव, जानिये दो राज्यों में किसका-किसका खत्म हो रहा कार्यकाल
New Delhi : दो राज्यों की 8 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने असम के दो और तमिलनाडु के छह राज्यसभा सीटों पर 19 जून को चुनाव कराने की घोषणा की है. उसी दिन मतगणना भी होगी. चुनाव के लिए अधिसूचना 2 जून को जारी की जाएगी. राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल अधिस...


New Delhi :
दो राज्यों की 8 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने असम के दो और तमिलनाडु के छह राज्यसभा सीटों पर 19 जून को चुनाव कराने की घोषणा की है. उसी दिन मतगणना भी होगी. चुनाव के लिए अधिसूचना 2 जून को जारी की जाएगी.
राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल
अधिसूचना – 2 जून 2025
नामांकन की आखिरी तारीख – 9 जून 2025
नामांकन की जांच – 10 जून 2025
नाम वापस लेने की आखिरी तारीख – 12 जून 2025
वोटिंग – 19 जून 2025
मतगणना – 19 जून 2025
14 जून को खत्म हो रहा असम के इन दो सांसदों का कार्यकाल
1. राज्यसभा सदस्य वीरेंद्र प्रसाद वैश्य (BJP)
2. मिशन रंजन दास (BJP)
तमिलनाडु के 6 सांसद 24 जुलाई को हो रहे रिटायर
1. अंबुमणि रामदास (पट्टाली मक्कल काची)
2. एन चंद्रशेखरन (आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम)
3. एम षणमुगम (द्रविड़ मुनेत्र कषगम)
4. पी विल्सन (द्रमुक)
5. वाइको (मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम)
6. एम मोहम्मद अब्दुल्ला (डीएमके)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राज्यपाल से मिले नीतीश, उधर विधायकों संग एक्टिव हुए निशांत; JDU में नई सियासी पटकथा लिखने की तैयारी तेज
नीतीश के राज्यसभा जाने पर JDU में बेचैनी, सरयू राय बोले- ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया



Leave a comment