डॉ. रवींद्र राय को मिली बड़ी जिम्मेवारी, झारखंड बीजेपी के बने कार्यकारी अध्यक्ष
बीजेपी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र राय को बड़ी जिम्मेवारी सौंपते हुए झारखंड बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. डॉ. राय कोडरमा से पूर्व सांसद भी रह चुके हैं. 2024 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से डॉ. राय नाराज थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें मना लिया.

रांची :
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र राय को बड़ी जिम्मेदारी दी है. पार्टी ने उन्हें झारखंड बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है. बता दें कि विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से डॉ. राय नाराज चल रहे थे. हालांकि, बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा से मिलकर डॉ. राय की नाराजगी दूर हुई थी. वहीं, डॉ. राय ने नाराजगी की बात को सिरे से खारिज भी किया था.
धनवार सीट से मांग रहे थे टिकट
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर डॉ. रवींद्र राय धनवार सीट से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मारंडी पर भरोसा जताया. टिकट नहीं मिलने से डॉ. राय नाराज चल रहे थे. हालांकि, बीजेपी चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी ने उन्हें मना लिया और अब पार्टी ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंकरीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल के कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस; पोस्ट हटाने और माफी की मांग
'25 के आबो...' अनंत सिंह ने खेसारी लाल को दिया बेटी की शादी का न्योता, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी. जुटेंगे VIP मेहमान
निशा भगत के गांव पहुंचे सुदेश महतो, मौत की CBI जांच की मांग; हेमंत सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना

अनंत सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वही अपनापन, वही घर जैसा एहसास

Anant Singh-Neeraj Kumar Controversy: बेटी की शादी में सबको बुलाएंगे...नीरज कुमार को नहीं; अनंत सिंह का ऐलान

Ranchi News: राहुल गांधी नवंबर के तीसरे सप्ताह में कर सकते हैं झारखंड दौरा, खूंटी और रांची में होंगे कार्यक्रम


