‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन का निधन, पूर्व CM ने 81 की उम्र में छोड़ी दुनिया
New delhi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन नहीं रहे. दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. लंबी बीमारी के बाद सोमवार को उनका निधन हो गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता ने निधन की जानकारी एक्स पर दी. शिबू सोरेन के निधन की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...


New delhi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन नहीं रहे. दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. लंबी बीमारी के बाद सोमवार को उनका निधन हो गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता ने निधन की जानकारी एक्स पर दी. शिबू सोरेन के निधन की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, ‘ आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया हूं’
शिबू सोरेन एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे. लंबे समय से किडनी की बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे गुरुजी को 19 जून 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी दौरान उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ और उनकी हालत बिगड़ गयी. काफी दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद उन्होंने आज अंतिम सांस ली. शिबू सोरेन के निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गयी है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment