पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को सीएम हेमंत ने किया नमन, बापू वाटिका में दी श्रद्धांजलि
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया. इस मौके पर उन्होंने मोहरबादी स्थित बापू वाटिका में पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और बापू के सम्मान में दो मिनट मौन रखा. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए काफी मायने रखता है. राष्ट्...


रांची
:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया. इस मौके पर उन्होंने मोहरबादी स्थित बापू वाटिका में पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और बापू के सम्मान में दो मिनट मौन रखा. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए काफी मायने रखता है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भले ही हमारे बीच नहीं हैं
,
लेकिन उनके विचार एवं आदर्श से हमें मार्गदर्शन मिलता रहेगा. उनके विचारों से देशवासियों को प्रेरणा मिलती रहेगी. उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बीच ऐसे अनेकों महापुरुष हुए हैं
,
जिनके पदचिन्हों पर चलकर आगे बढ़ सकते हैं.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
1.58 लाख करोड़ का झारखंड बजट: 100 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से 750 दवाखाना तक, किसे क्या मिला? पूरी लिस्ट और हर घोषणा यहां पढ़ें
नगर निकाय चुनाव में रांची, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह तक टकराव, झड़प और बवाल, पूरे झारखंड का एक साथ बड़ा अपडेट



Leave a comment