हूल दिवस पर भोगनाडीह में पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, लाठीचार्ज... आंसू गैस के गोले दागे गये
Sahebganj: साहिबगंज जिले में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प की खबर है. बरहेट प्रखंड में सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में हूल दिवस कार्यक्रम से पहले खूब बवाल हुआ है. पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज भी किया है और आंसू गैस के गोले दागे गये हैं. दरअसल आज भोगनाडीह में हूल दिवस कार्यक्रम को लेकर पंडा...


Sahebganj:
साहिबगंज जिले में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प की खबर है. बरहेट प्रखंड में सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में हूल दिवस कार्यक्रम से पहले खूब बवाल हुआ है. पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज भी किया है और आंसू गैस के गोले दागे गये हैं. दरअसल आज भोगनाडीह में हूल दिवस कार्यक्रम को लेकर पंडाल लगाया गया था, जिसे रविवार देर रात प्रशासन ने खोल दिया था. रात में भी इसे लेकर बवाल हुआ और फिर तनाव बढ़ता गया.
दोपहर में फिर पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गये. घटनास्थल पर हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं, जिन्हें प्रशासन की तरफ से खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि कार्यक्रम का पंडाल प्रशासन ने बीती रात खोल दिया गया है. इससे नाराज होकर आयोजक और ग्रामीण हंगामा कर रहे थे. कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचने वाले थे.
वहीं ग्रामीणों और पुलिस में हुई झड़प में कुछ पुलिसकर्मी और ग्रामीणों के भी घायल होने की खबर है. हालांकि अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. बताया जा रहा है कि तीन जवान घायल हुए हैं. जिनका इलाज बरहेट सीएचसी में चल रहा है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
NEET से ध्यान हटाकर JPSC पर आक्रामक हुई BJP, कांग्रेस ऑफिस तक पहुंचा प्रदर्शन; कल भाजपा मुख्यालय निशाने पर, रांची में सियासी टकराव का दूसरा राउंड तय!
TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड, महिला सांसदों पर टिप्पणी पड़ी भारी






Leave a comment