रामगढ़ के CCL गिद्दी ‘ए’ परियोजना में CBI की रेड, कई दस्तावेज जब्त
Ramgarh : सीबीआई ने रामगढ़ जिले की गिद्दी ‘ए’ कोलियरी परियोजना कार्यालय में लोकल सेल में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम छापेमारी कर कार्यालय के एक सुरक्षा अधिकारी, एक कर्मचारी और लोकल सेल से जुड़े दो अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. शुरुआती जांच में कोयला बिक...


Ramgarh :
सीबीआई ने रामगढ़ जिले की गिद्दी ‘ए’ कोलियरी परियोजना कार्यालय में लोकल सेल में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम छापेमारी कर कार्यालय के एक सुरक्षा अधिकारी, एक कर्मचारी और लोकल सेल से जुड़े दो अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. शुरुआती जांच में कोयला बिक्री में अनियमितता और अवैध लेन-देन की आशंका जताई जा रही है.
सीबीआई की टीम ने आरोपियों के घरों पर भी छापा मारा है, वहां से दो बड़े बैग जब्त किए गए हैं. इन बैगों में कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट, फाइल और डिजिटल उपकरण मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है. आरोपियों से पूछताछ में कुछ और नाम सामने आने की संभावना है. उधर सीबीआई की छापेमारी के बाद कोलियरी प्रबंधन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
नीतीश के राज्यसभा जाने पर JDU में बेचैनी, सरयू राय बोले- ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया



Leave a comment