Breaking: कोल्हान के चार JMM विधायक पहुंचे सीएम हाउस
घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी और पोटका के विधायक संजीव सरदार CM हाउस पहुंचे हैं.

रांची: चंपई सोरेन को लेकर झारखंड की राजनीति में मची उथल-पुथल के बीच कोल्हान प्रमंडल के चार विधायक सीएम हाउस पहुंचे हैं. इनमें घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी और पोटका के विधायक संजीव सरदार शामिल हैं. यह चारों विधायक चंपई सोरेन के करीबी माने जाते हैं. बताया जाता है की चंपई प्रकरण के बाद मुख्यमंत्री ने इन लोगों को बातचीत के लिए बुलाया है. यह सभी विधायक हेमंत सोरेन को यह भरोसा दिलाने पहुंचे हैं कि वह झामुमो और सरकार के साथ हैं.
चंपई दिल्ली में कर रहे बैठक
इस बीच यह भी खबर आ रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दिल्ली में अपने करीबियों के साथ बैठक कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि उनकी बीजेपी से बात नहीं बन पाई है. वे आज शाम तक रांची आएंगे और फिर सरायकेला चले जाएंगे. चर्चा यह भी है कि दो-तीन दिन के अंदर चंपई सोरेन झारखंड में ही भाजपा में शामिल होंगे.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंकरीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल के कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस; पोस्ट हटाने और माफी की मांग
'25 के आबो...' अनंत सिंह ने खेसारी लाल को दिया बेटी की शादी का न्योता, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी. जुटेंगे VIP मेहमान
निशा भगत के गांव पहुंचे सुदेश महतो, मौत की CBI जांच की मांग; हेमंत सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना

अनंत सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वही अपनापन, वही घर जैसा एहसास

Anant Singh-Neeraj Kumar Controversy: बेटी की शादी में सबको बुलाएंगे...नीरज कुमार को नहीं; अनंत सिंह का ऐलान

Ranchi News: राहुल गांधी नवंबर के तीसरे सप्ताह में कर सकते हैं झारखंड दौरा, खूंटी और रांची में होंगे कार्यक्रम


