BJP का ultimatum: विष्णुगढ़ नाबालिग दुष्कर्म-हत्या मामले में 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार करो, वरना बंद
हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में BJP ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो हजारीबाग बंद और पूरे झारखंड में आंदोलन किया ,जिससे राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.


Hazaribag: विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंबा गांव में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और बेरहमी से हत्या की घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है. 72 घंटे बीत जाने के बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है. BJP ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल समेत कई नेताओं ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार को हजारीबाग बंद रहेगा. इसके बाद राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया जाएगा और यदि फिर भी कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे झारखंड को बंद कर दिया जाएगा.
BJP नेताओं का आक्रोश, प्रशासन पर सवाल
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और सांसद मनीष जायसवाल समेत कई विधायकों ने घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. इतनी संवेदनशील घटना के बावजूद जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक अब तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे. बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि एसडीपीओ केवल औपचारिकता निभा रहे हैं. 48 घंटे बीत जाने के बाद भी एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है. वहीं पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि चार दिनों से शव गांव में पड़ा हुआ है, लेकिन प्रशासन का कोई वरिष्ठ अधिकारी नहीं पहुंचा. इससे साफ है कि सरकार और प्रशासन दोनों निष्क्रिय हैं.
पुलिस की जांच जारी, फॉरेंसिक टीम मौके पर
विष्णुगढ़ थाना के एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि फॉरेंसिक टीम और खोजी कुत्तों को घटनास्थल पर लगाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जा रही है. बीजेपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा. इस घटना ने पूरे झारखंड में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है, जबकि ग्रामीण गहरे आक्रोश में हैं.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
झारखंड में कचरा प्रबंधन व्यवस्था होगी हाईटेक, विकास आयुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Khunti News: PLFI सदस्य की गिरफ्तारी पर विवाद, संगठन ने पुलिस के दावे से किया इनकार



Leave a comment