BREAKING: BJP ने UP राज्यसभा चुनाव के लिए खोले पत्ते, 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल समेत 8 नेताओं को उम्मीदवार बनाया है. सूची में 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के चेहरे शामिल हैं. वहीं, हरदीप पुरी और बीएल वर्मा को टिकट नहीं दिया गया है.

Uttar Pradesh: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी की सूची में 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं, जबकि दो महिला उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है. सामाजिक समीकरण के तहत उम्मीदवारों में 2 ब्राह्मण, 1 राजपूत, 1 लोधी, 1 पाल और 1 कुर्मी शामिल हैं. धर्मपाल सिंह लोधी समुदाय से आते हैं और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. खास बात यह है कि सूची में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बीएल वर्मा का नाम नहीं है.
देखें पुरी लिस्ट


