जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! दर्शन के बीच मची भगदड़
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान पुरी में बड़ा हादसा हो गया, दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए.


ओडिशा के पुरी में चल रही विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. महाप्रभु के दर्शन और रथ खींचने के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच ग्रैंड रोड (बड़ा डांडा) पर अचानक भगदड़ जैसे हालात बन गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में करीब 100 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल एक श्रद्धालु ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
कैसे मची भगदड़? कुछ ही मिनटों में बदल गया माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के दर्शन और रथ खींचने के लिए बड़ी संख्या में ग्रैंड रोड पर मौजूद थे. इसी दौरान भीड़ का दबाव अचानक बढ़ गया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई. देखते ही देखते लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हालात इतने तेजी से बिगड़े कि कई श्रद्धालुओं को संभलने का मौका तक नहीं मिला. इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए.
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, एक श्रद्धालु की गई जान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्पेशल रेस्क्यू यूनिट (SRU) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. राहत और बचाव अभियान चलाकर दर्जनों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया. प्रशासन के अनुसार, अब तक 52 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है. डॉक्टरों ने बताया कि एक श्रद्धालु की हालत बेहद गंभीर थी. उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बाकी घायलों का इलाज जारी है.
नवीन पटनायक ने जताया दुख, जांच शुरू
हादसे के बाद ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया पर गहरा दुख जताते हुए मृतक श्रद्धालु के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने राज्य सरकार से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को और मजबूत बनाने की अपील भी की. फिलहाल प्रशासन ने ग्रैंड रोड पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं और हालात को नियंत्रण में बताया है. हालांकि भगदड़ की वजह और घायलों की अंतिम संख्या को लेकर आधिकारिक जांच जारी है. प्रशासन ने कहा है कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी.
ख़बर की अपडेट जारी हैं...

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल







Leave a comment