दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां रजरप्पा के दामोदर नदी में विसर्जित
Rajrappa: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां रजरप्पा स्थित दामोदर नदी में विसर्जित की गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिशोम गुरु के अस्थि-कलश को लेकर पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा स्थित दामोदर नदी घाट पहुंचे. मुख्यमंत्री ने यहां पूरे पारम्परिक विधि-विधान से गुरुजी की अस्थियों को दामोदर नदी में विसर्जित किय...

Rajrappa:
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां रजरप्पा स्थित दामोदर नदी में विसर्जित की गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिशोम गुरु के अस्थि-कलश को लेकर पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा स्थित दामोदर नदी घाट पहुंचे. मुख्यमंत्री ने यहां पूरे पारम्परिक विधि-विधान से गुरुजी की अस्थियों को दामोदर नदी में विसर्जित किया. मुख्यमंत्री के साथ उनके छोटे भाई विधायक बसंत सोरेन सहित अन्य पारिवारिक सदस्य तथा नेमरा ग्रामवासी मौजूद रहे.
पाहन ने पारंपरिक रीति-रिवाज से विसर्जित कराई अस्थियां
रजरप्पा स्थित दामोदर नदी के घाट पर स्थानीय पाहन द्वारा सभी विधिवत रीति-रिवाज का अनुपालन कराते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों से स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां विसर्जित कराई गई, अस्थियां प्रभावित करते समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आंखों में अपने पिता को खोने की पीड़ा साफ झलक रही थी.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंकरीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल के कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस; पोस्ट हटाने और माफी की मांग
'25 के आबो...' अनंत सिंह ने खेसारी लाल को दिया बेटी की शादी का न्योता, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी. जुटेंगे VIP मेहमान
निशा भगत के गांव पहुंचे सुदेश महतो, मौत की CBI जांच की मांग; हेमंत सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना

अनंत सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वही अपनापन, वही घर जैसा एहसास

Anant Singh-Neeraj Kumar Controversy: बेटी की शादी में सबको बुलाएंगे...नीरज कुमार को नहीं; अनंत सिंह का ऐलान

Ranchi News: राहुल गांधी नवंबर के तीसरे सप्ताह में कर सकते हैं झारखंड दौरा, खूंटी और रांची में होंगे कार्यक्रम


